आजमगढ़ : प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्र में उद्योग स्थापित करने के लिए इस साईट पर बिजित करें

आजमगढ़ 21 अप्रैल– जिला ग्रामोद्योग अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्र में उद्योग स्थापित करने के लिए बेरोजगार व्यक्तियों से आनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं। वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए विनिमार्ण कार्य प्रोजेक्ट कास्ट 25 लाख रूपये तथा सेवा उद्योग के लिए प्रोजेक्ट कास्ट 10 लाख रूपये तक आवेदन कर सकते हैं। बैंक से स्वीकृत प्रोजेक्ट की धनराशि का 10 प्रतिशत सामान्य वर्ग के पुरूष एवं 5 प्रतिशत अन्य सभी आरक्षित वर्ग एवं महिला लाभार्थी को स्वयं का अंशदान के रूप में वहन करना होगा। आनलाईन आवेदन पत्र की हार्डकापी एवं आवेदन पत्र में संलग्न प्रपत्र जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, सिधारी, आजमगढ़ में जमा करना होगा।
उपरोक्त योजना में बैंकों से स्वीकृत/वितरित होने वाले सामान्य वर्ग के पुरूष लाभार्थियों को 25 प्रतिशत मार्जिन मनी अनुदान व अन्य सभी आरक्षित वर्ग एवं महिला लाभार्थियों को 35 प्रतिशत मार्जिन मनी अनुदान का लाभ अनुमन्य है। आवेदन पत्र पीएमईजीपी की वेबसाइट www.kviconline.gov.in/pmegp पर एजेन्सी के रूप में KVIB आपशन पर सेलेक्ट कर सकते है। अधिक जानकरी हेतु जनपद के जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, सिधारी, आजमगढ़ से सम्पर्क कर सकते हैं।

——-जि0सू0का0 आजमगढ़-21.04.2022——–