आजमगढ़ : पुलिस अधीक्षक द्वारा राजपत्रित एवं अराजपत्रित अधिकारियों के साथ क्राइम मीटिंग की गयी, दिए गए गए विभिन्न निर्देश
आज दिनांक- 24 अप्रैल 2022 को समय 09.00 से 11.00 बजे तक पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा पुलिस लाईन्स सभागार आजमगढ़ में अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेन्द्र लाल, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात सुधीर जायसवाल, समस्त क्षेत्राधिकारी व समस्त प्रभारी निरीक्षक/थाना प्रभारी के साथ क्राइम मीटिंग की गयी।। जिसमें पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निम्नवत दिशा-निर्देश दिये गये-
1- आगामी दिनों ईद का त्यौहार, परशुराम जयंती आदि के सम्बन्ध में सम्पूर्ण तैयारियां कर ली गयी है। ईद कमेटी का अवलोकन किया गया इस कमेटी का मिश्रित एवं संदिग्ध समेत कार्यवाही को पूर्ण कर संकुशल सम्पन्न कराया जायेगा।
2- प्रत्येक थाना प्रभारी अपने थाना क्षेत्रों में न्यायालय में विचाराधीन मुकदमों में 10 मुकदमें चिन्हित कर प्रभावी कार्यवाही करते हुए समय से गवाहों को उपस्थित कराना सुनिश्चित किया जाये जिससे अभियुक्तों के विरूद्ध कठोर से कठोर कार्यवाही हो सकें।
3- शासन के निर्देशानुसार अगले 72 घण्टों में अवैध टैम्पू /टैक्सी स्टैण्ड के विरूद्ध नियमानुसार fir पंजीकृत करते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी की जाय। ऐसे तत्वों के विरूद्ध गुण्डा एक्ट व गैगेस्टर एक्ट की कार्यवाही की जाय।
4- थाने पर खड़े दो पहिया, चार पहिया व अन्य वाहनों का नियमानुसार अभियान चलाकर निस्तारण किया जाय।
5- सभी थाना प्रभारी थानों पर स्वच्छता का विशेष ध्यान दिया जाय, मेस, आवासीय परिसर एवं थाना परिसर में सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय।
6- सभी थाना प्रभारी उनके थाना परिसर एवं निर्माणाधीन बैंरक व विवेचना कक्ष का प्रतिदिन निरीक्षण कर संबंधित ठेकेदार से संपर्क कर पूर्ण कराना सुनिश्चित किया जाय।
7- टाप-10 अपराधी जो जेल से बाहर है उनकी धर- पकड़ हेतु थाना स्तर पर टीमें गठित कर कठोर कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। अपराधियों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर गुण्डा एक्ट की कार्यवाही करते हुए जिला बदर की कार्यवाही की जाय।
8- शराब माफिया/शिक्षा माफिया, चिन्हित माफिया एवं उनके सहयोगियों के विरूद्ध गैगेस्टर एक्ट व 14 (1) के तहत सम्पत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही की जाय।
9- चोरी, नकबजनी, वाहन चोरी एवं पशु चोरी की रोकथाम हेतु सभी थाना प्रभारी थाना स्तर पर कार्ययोजना बनाकर कार्यवाही करना सुनिश्चित की जाय।
10- अवैध शराब के निष्कर्षण/भण्डारण/बिक्री/परिवहन के सम्बन्ध में लगातार अभिसूचना एकत्रित करते हुए कठोर कार्यवाही की जाय।
11- किसी सूचना पर संबंधित थाना प्रभारी/चौकी प्रभारी द्वारा कोई कार्यवाही न करने पर थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी के विरूद्ध कठोरतम दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।
12- महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा हेतु गठित एन्टी रोमियों टीम द्वारा प्रतिदिन स्कूल, कालेज, आने जाने वाले रास्ते व अन्य स्थानों पर नियमित रूप से चेकिंग की जाय ।
13- अन्तर्धार्मिक मामलों के विवादों में कठोर कार्यवाही की जाय।
14- आम जनता के जनशिकयतों का निस्तारण यथाशीघ्र किया जाय एवं जनता से मधुर व्यवहार रखा जाय।
15- थाना प्रभारी मेहनाजपुर सुरेन्द्र सिंह के थाना क्षेत्र में वाहन चोरी एवं अन्य चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं, इनके द्वारा गुण्डा एक्ट, मोटर व्हीकल एक्ट, व अन्य निरोधात्मक कार्यवाहियाें की संख्या पिछले वर्षों के सापेक्ष कम रही है, जिससे यह प्रतित होता है कि प्रभावी नियंत्रण में रूचि नही ली जा रही है इसलिए थाना प्रभारी मेहनाजपुर को पुलिस लाइन स्थानान्तरित किया गया।






