आजमगढ़ : प्रेक्षक नीलकण्ठ टीकम द्वारा संवेदनशील, अति संवेदनशील एवं अन्य सामान्य बूथों का निरीक्षण किया गया
आजमगढ़ 10 जून– लोकसभा उप निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत विधानसभा-347 सदर के अन्तर्गत मा0 प्रेक्षक श्री नीलकण्ठ टीकम द्वारा एसकेपी इण्टर कालेज, आजमगढ़ के बूथ संख्या- 131, 132, 133, 134 व 135, शिब्ली नेशनल इण्टर कालेज आजमगढ़ के बूथ संख्या- 136, 137, 138, 139, 140 व 141, शिब्ली नेशनल डिग्री कालेज आजमगढ़ के बूथ संख्या- 142, 143, 144, 145, 146 व 147, शिब्ली नेशनल गर्ल्स हाई स्कूल आजमगढ़ के बूथ
संख्या- 158, 159, 160, 161 व 162, केन्द्रीय विद्यालय हीरापट्टी के बूथ संख्या- 77, 78, 79 व 80, प्राथमिक विद्यालय उकरौड़ा के बूथ संख्या- 96, 97, 98, 99 व 100 आदि वल्नरेवल क्षेत्रों के बूथों के साथ ही साथ संवेदनशील, अति संवेदनशील एवं अन्य सामान्य बूथों का निरीक्षण किया गया एवं मूलभूत सुविधाओं के सम्बन्ध में मौके पर उपस्थित सम्बन्धित लेखपाल, सुपरवाइजर व बीएलओ को बूथ पर सभी सुविधाओं हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। मा0 प्रेक्षक ने मौके पर उपस्थित वल्नरेवल प्रभावित परिवारों की समस्याओं को सुनें तथा मौके पर उपस्थित जनसामान्य से शान्तिपूर्वक मतदान व जनजागरूकता के सम्बन्ध में परिचर्चा की गयी।
——-जि0सू0का0 आजमगढ़-10.06.2022——–






