आजमगढ़ : 80+, दिव्यांग एवं कोविड प्रभावित मतदाताओं को घर-घर जाकर मतदान के प्रति किया जायेगा जागरूक

प्रेस नोट
आजमगढ़ 10 जून– जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल भारद्वाज ने अवगत कराया है कि 69-आजमगढ लोक सभा उप निर्वाचन-2022 में अनुपस्थित मतदाताओं (80+, दिव्यांग एवं कोविड प्रभावित) को घर-घर जाकर मतदान कराये जाने की कार्यवाही दिनांक 18 जून 2022 से 20 जून 2022 तक सम्पन्न करायी जाएगी।
अनुपस्थित मतदातओं के मतदान के पश्चात अनुपस्थित मतदाताओं के पते पर चुनाव अधिकारियों द्वारा प्रत्येक दिन के दौरे के अंत में, प्रपत्र-13सी में लिफाफों में पोस्टल बैलेट पेपर आदि और मतदाताओं के हस्ताक्षर/अंगूठे के निशान वाले मतपत्रों के काउंटरफॉइल और अन्य विवरण सम्बन्धित सहायक रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा एकत्र किया जाएगा। सहायक रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा प्रतिदिन मतदान के पश्चात प्रपत्र-13सी लिफाफों में पोस्टल बैलेट और मतदाताओं के हस्ताक्षर/अंगूठे के निशान वाले मतपत्रों के काउंटरफॉइल को जनपद कोषागार के डबल लॉक में जमा किया जाएगा। सहायक रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा अवशेष डाक मतपत्रों को अपनी देख रेख में सुरक्षित अभिरक्षा में रखा जाएगा तथा मतगणना सम्पन्न होने के पश्चात निर्वाचन सामग्री रखे जाने हेतु बनाये गये स्ट्रांन्ग रूम में सील्ड कर जमा कर दिया जाएगा। सहायक रिटर्निंग ऑफिसर प्रत्येक दिन जनपद कोषागार के डबल लॉक में जमा किये गए मतपत्रों की संख्या को दर्शाने वाला रिकॉर्ड बनाए रखेगा। सम्बन्धित सहायक रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा मतपत्रों को मतगणना दिनांक 26 जून 2022 को प्रातः 05.00 बजे कोषागार के डबल लॉक से निकालकर पुलिस अभिरक्षा में निर्धारित मतगणना केन्द्र पर पहुंचाया जाएगा। मतपत्रों को कोषागार के डबल लॉक से निकाल कर निर्धारित मतगणना केन्द्र पर पहुँचाए जाने के लिए जीपीएस युक्त वाहन का प्रयोग किया जाएगा।

——-जि0सू0का0 आजमगढ़-10.06.2022——–