प्रेस विज्ञप्ति
थाना-मेहनाजपुर
एक अदद तमंचा .315 बोर , एक अदद जिंदा कारतुस .315 बोर के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
आज दिनांक 12.06.2022 को व0उ0नि0 मोती लाल पटेल मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान इटैली बाजार से आगे बढ़ने पर शाहपुर की तरफ से एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई पड़ा शंका होने पर गाड़ी रोककर व्यक्ति को रोका/टोका गया तो पीछे की तरफ मुड़कर भागने लगा हमराहियों कर्मचारियों की मदद से 50-60 कदम जाते-जाते नहर की पुलिया के पहले पकड़ लिया गया। नाम पता पूछा गया तो अपना नाम आशीष यादव पुत्र सुरेश यादव R/O केदलीपुर थाना बरदह आजमगढ़ बताया जामा तलाशी ली गयी तो एक अदद तमंचा .315 बोर , एक अदद जिंदा कारतुस .315 बोर बरामद हुआ। अभियुक्त का यह कार्य धारा 3/25 A.Act का बोध कराकर समय 4.30 बजे गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त:
1. आशीष यादव पुत्र सुरेश यादव R/O केदलीपुर थाना बरदह आजमगढ़
विवरण बरामदगी:
एक अदद तमंचा .315 बोर व एक अदद जिंदा कारतुस .315 बोर
पंजीकृत अभियोग –
1. मु.अ.सं.76/2022 धारा 3/25 A. Act थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली टीम:
1. व0उ0नि0 श्री मोती लाल पटेल थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
2. हे0का0 धर्मेन्द्र यादव थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
3. का0 अजय यादव थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
4. का0 जितेन्द्र प्रताप थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ
थाना बिलरियागंज
02 वांछित अभियुक्त/ अभियुक्ता गिरफ्तार
आज दिनांक 12.06.2022 को थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य थाना बिलरियागंज मय हमराह द्वारा मु0अ0सं0 82/2022 धारा 147/148/149/452/323/504/506/308 भा0द0वि0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त रामवृक्ष पुत्र मंगरू व अभियुक्ता श्रीमती देवी पत्नी संतलाल निवासीगण ग्राम हरखपुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ को जैगहा बाजार तिराहा से समय करीब 06.30 बजे गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ता का नाम व पता –
1. रामवृक्ष पुत्र मंगरू सा0 हरखपुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
2. श्रीमती देवी पत्नी संतलाल सा0 हरखपुर थाना बिलरियागंज ।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 82/22 धारा 147/148/149/323/308/452/504/506 भादवि थाना बिलरियागंज
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-
1. थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
2. उ0नि0 ओमप्रकाश यादव थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
3. का0 धीरज त्रिपाठी थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
4. का0 अतुल सिंह थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
5. का0 तेज बहादुर सिंह थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
6. म0का0 स्वाती शुक्ला थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।






