आज़मगढ़! उपचुनाव के बीच अटेवा आज़मगढ़ ने शिक्षक कर्मचारियों की सबसे प्रमुख मांग पुरानी पेंशन की बहाली की मांग को सभी प्रमुख प्रत्याशियों के समक्ष जोरदार तरीके से रखा ।अटेवा आज़मगढ़ के जिलाध्यक्ष श्री सुभाष चंद यादव के नेतृत्व में अटेवा ने बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी श्री गुड्डू जमाली ,भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री दिनेश लाल यादव निरहुआ और सपा प्रत्याशी श्री धमेंद्र यादव को अपना ज्ञापन सौंपा ।

इस अवसर पर अटेवा अध्यक्ष सुभाष चंद यादव ने सभी प्रत्याशियों को बताया कि पुरानी पेंशन शिक्षक,कर्मचारी,अधिकारी व अर्द्धसैनिक बलों के सेवा के बदले उनको अधिकार के रूप में प्राप्त था,उसे बंद करना घोर अन्यायकारी कदम था ।पूरी उम्र सरकार के लिए काम करने के बदले उन्हें पुरानी पेंशन प्रदान की जाती थी । माननीय उच्च न्यायालय ने भी अपने अनेक निर्णयों में इसे स्वीकार किया है कि पेंशन प्रत्येक शिक्षक कर्मचारियों अर्द्ध सैनिक बलों का अधिकार है ।इस सम्बंध में उत्तर प्रदेश में अटेवा के नेतृत्व में और पूरे प्रदेश में एनएमओपीएस के नेतृत्व में पुरानी पेंशन की बहाली के लिए लगातार आंदोलन किया जा रहा है इसी के फलस्वरूप राजस्थान सरकार, छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने अपने राज्यों में पुरानी पेंशन को बहाल कर दिया है और झारखंड सहित अनेक राज्य इसको बहाल करने की प्रक्रिया में हैं ।
बसपा प्रत्याशी श्री गुड्डू जमाली ने कहा कि हम बिल्कुल आपके साथ हैं और यदि मैं चुना गया तो लोकसभा में और जहाँ भी मौका मिलेगा वहाँ शिक्षक कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए आवाज उठाऊंगा।
भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री दिनेश यादव निरहुआ ने शिक्षक कर्मचारियों की मांग से अपनी सहानुभूति जताते हुए कहा कि हमारी सरकार शिक्षक कर्मचारियों के हित के लिए लगातार काम कर रही है और मैं आपकी पुरानी पेंशन की मांग को अपने पार्टी फोरम पर रखूंगा और सदन में इसके लिए आवाज उठाऊंगा ।
सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने कहा कि शिक्षक कर्मचारियों की पीड़ा को समझते हुए ही माननीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी पूरानी पेंशन की मांग को स्वीकार किया है और पिछले विधानसभा चुनाव में सरकार बनने पर इसे बहाल करने का वादा किया था ।सपा लगातार शिक्षक कर्मचारियों अर्द्ध सैनिक बलों की पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग को स्वीकार करती है और लगातार इसे हर सक्षम मंच पर उठाया है और हर मंच से इसे उठाएंगे।इस अवसर पर अटेवा के प्रदेशीयमंत्री विजय प्रताप यादव, जिला कोषाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा,जिला संयुक्त मंत्री आदित्य कुमार ,अवधेश कुमार, दिनेश,सुरेन्द्र ,दीपक ,मुलायम यादव ,धर्मेंद्र ,देवेन्द्र राय, योगेंद्र कुमार ,पी डब्ल्यू डी के जिलाध्यक्ष राम समुझ यादव सहित अनेक ब्लाकों के अध्यक्ष पदाधिकारीगण और अनेक शिक्षक,कर्मचारी उपस्थित थे।






