प्रेस-विज्ञप्ति
थाना- कप्तानगंज
छेड़खानी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
अभियुक्त रूकेश राजभर पुत्र श्यामदेव राजभर निवासी पिपरी थाना कप्तानगंज आजमगढ़ के द्वारा आवेदिका/पीड़िता के हाथ को गलत नियत से पकड़ना व शरीर को छूना तथा आवेदिका के घर के दरवाजे पर चढकर लड़ाई झगडा करना, धमकी देना और प्रार्थिनी की बिधवा माता को भी धमकी देना। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 176/22 धारा 354-ख/506 IPC व 7/8 पाक्सो एक्ट बनाम अभियुक्त रूकेश राजभर पुत्र श्यामदेव राजभर निवासी पिपरी थाना कप्तानगंज आजमगढ़ के पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित है ।
उ0नि0 जितेन्द्र सिंह मय हमराह के द्वारा मु0अ0सं0 176/22 धारा 354ख/506 IPC व 7/8 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त रूकेश राजभर पुत्र श्यामदेव राजभर निवासी पिपरी थाना कप्तानगंज आजमगढ़ को काशी करवट मोड़ से कारण गिरफ्तारी बताते हुये आज दिनांक 14.06.2022 को समय करीब 7.50 बजे गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 176/22 धारा 354ख/506 IPC व 7/8 पाक्सो एक्ट थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त-
1. रूकेश राजभर पुत्र श्यामदेव राजभर निवासी पिपरी थाना कप्तानगंज आजमगढ़ ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम –
1. उ0नि0 जितेन्द्र सिंह
2. का0 पंकज यादव
3. का0 नित्यानन्द सिंह






