जनपद के विभिन्न थानों द्वारा चलाये गए चेकिंग अभियान में 484 वाहनों का चालान व 10 वाहन सीज

 

दिनांक-14.06.2022 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा जनपद आजमगढ़ की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा अवांछित गतिविधियों पर लगाम लगाने के क्रम में चलाये गये अभियान में जनपद के कुल 71 स्थानों पर चेकिंग की गई जिसमें 1910 वाहनों को चेक किया गया। बिना नम्बर प्लेट की गाडी चलाने, यातायात के नियमों का पालन न करने व नवयुवको द्वारा मोटरसाईकिल पर तीन सवारी चलने तथा बिना हेलमेट के चलने वाले 484 वाहनों का चालान किया गया और थाना दीदारगंज से 10 वाहन को सीज किया गया है।