आजमगढ़ : शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान,11 नशे की हालत में पाए गए

प्रेस विज्ञप्ति

आज दिनांक 14.06.2022 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ श्री अनुराग आर्य के आदेश के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक यातायात श्री सुधीर जायसवाल के कुशल निर्देशन में यातायात प्रभारी धनंजय शर्मा व समस्त यातायात पुलिस टीम के द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें लगभग 100 से अधिक वाहनों का चेक किया गया जिसमें 11 नशे की हालत में पाए गए जिसका एमवी एक्ट सेक्शन 185 के तहत ई-चालान किया गया