गोरखपुर के ओएसडी व पूर्व उपजिलाधिकारी मोतीलाल सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत

बड़ी खबर

गोरखपुर से लखनऊ जाते समय मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय गोरखनाथ मंदिर गोरखपुर के ओएसडी व पूर्व उपजिलाधिकारी मोतीलाल सिंह का जनपद बस्ती में हुई सड़क दुर्घटना में मौत,
पत्नी गम्भीर रूप से घायल, गोरखपुर में चल रहा इलाज

मिली जानकारी के मुताबिक एक निजी स्कॉर्पियो गाड़ी से लखनऊ जाते समय हुआ यह हादसा …..पेड़ से टकरा गई ….. स्कॉर्पियो कार

मोतीलाल सिंह योगी आदित्यनाथ सरकार के पहले कार्यकाल में भी थे मुख्यमंत्री के ओएसडी

गुरु गोरखनाथ मंदिर परिसर गोरखपुर में ही बना है मुख्यमंत्री का कैम्प कार्यालय ….. जहां जनसुनवाई अधिकारी के रूप में मोतीलाल सिंह बैठकर करते थे जनसुनवाई

गौरतलब है की आगामी 30 सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया गया था मोतीलाल सिंह का कार्यकाल,