भदोही : विजय मिश्र द्वारा आपराधिक तरीके से डरा धमका कर अपने परिजनों के नाम क्रय की गई करोड़ों की सम्पत्ति कुर्क

जनपद भदोही
√कुख्यात/पेशेवर अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही हेतु चलाया जा रहा विशेष अभियान
√कुख्यात गैंगलीडर अभियुक्त विजय मिश्र द्वारा आपराधिक तरीके से डरा धमका कर अपने परिजनों के नाम क्रय की गई करोड़ों रुपए की अचल सम्पत्ति अंतर्गत धारा-14(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत की गयी कुर्क
√कुर्क की गई अचल सम्पत्ति की कुल कीमत ₹2,50,00,000/- (02 करोड़ 50 लाख रुपये)
√गिरोह के शातिर सदस्य विकास मिश्रा के माता-पिता के नाम कराई गई है रजिस्ट्री
√पूर्व में भी अभियुक्त की आपराधिक कृत्यों के धन से अर्जित करोड़ों रुपये की सम्पत्ति की गई है जब्त

डॉ0 अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक भदोही के कुशल निर्देशन में संगठित होकर अपराध कारित करने वाले पेशेवर अपराधियों के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही हेतु भदोही पुलिस-प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में कुख्यात गैंगलीडर अभियुक्त विजय मिश्र पुत्र स्व0 रामदेव मिश्रा निवासी खपटिहा थाना हंडिया जनपद प्रयागराज हाल पता कौलापुर थाना गोपीगंज जनपद भदोही द्वारा आपराधिक तरीके से डरा धमका कर मौजा कौलापुर स्थित रकबा 1.7370 हेक्टेयर भूमि अपने परिजनों के नाम रजिस्ट्री करा लिया गया। जिसका सर्किल रेट से मूल्यांकन ₹2,50,00,000/- ( 02 करोड़ 50 लाख रुपये) है। गैंग लीडर विजय मिश्र द्वारा उक्त सम्पत्ति अपने परिवारिक सदस्य पुष्पलता पत्नी प्रकाश चंद्र व प्रकाश चंद्र पुत्र रामजी निवासी खपटिया थाना हंडिया जनपद प्रयागराज के नाम क्रय किया गया है। पुष्पलता व प्रकाश चंद विजय मिश्रा के गैंग/मुकदमा उपरोक्त से संबंधित गिरोह के शातिर सदस्य विकाश मिश्रा के माता-पिता हैं। उक्त अचल संपत्ति को जिला मजिस्ट्रेट महोदया के आदेश दिनांकित 26 अगस्त 2022 के अनुपालन में भदोही पुलिस द्वारा अन्तर्गत धारा-14(1) गैंगेस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया गया।
पूर्व में भी गैंग लीडर द्वारा आपराधिक कृत्यों से अर्जित करोड़ों रुपए की सम्पत्ति के जब्तीकरण की कार्यवाही की गई है।
वर्तमान में कुख्यात गैंग लीडर अभियुक्त विजय मिश्रा उपरोक्त के विरुद्ध गम्भीर अपराधों के कुल-83 अभियोग पंजीकृत हैं।