बलिया : अवैध शराब के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत 01 अपराधी गिरफ्तार

प्रेस नोट थाना बांसडीह रोड, जनपद- बलिया
दिनांक 27.08.2022

थाना बांसडीहरोड जनपद बलिया पुलिस द्वारा मादक पदार्थ व अवैध शराब के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत 01 अपराधी गिरफ्तार, कब्जे से 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद

मा0 मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा प्रदेश में लागू अपराध मुक्त नीति के आलोक में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बलिया द्वारा चलाये जा रहे अवैध ड्रग्स एंव मादक पदार्थो की बिक्री के विरूद्ध कठोर कार्यवाही किये जाने सम्बन्धित सघन अभियान के तहत श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय बाँसडीह के निकट पर्यवेक्षण में दिनांक 26.08.2022 को उप निरीक्षक रमेश चन्द्र द्विवेदी मय फोर्स के मुखबिर से प्राप्त पूर्व सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सघन चेकिंग के दौरान दिउली मोड़ से 01 व्यक्ति को 700 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया । जिसके विरूद्ध थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है ।

पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0सं0 159/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-
1. छोटेलाल बिन्द पुत्र स्व0 जमुना बिन्द निवासी ग्राम मनियारी जसांव थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया
बरामदगी-
1. 700 ग्राम अवैध नाजायज गांजा
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 47/2011 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया
2. मु0अ0सं0 455/2015 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया
3. मु0अ0सं0 366/2016 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया
4. मु0अ0सं0 67/2019 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया
5. मु0अ0सं0 103/2019 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया
6. मु0अ0सं0 47/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया
7. मु0अ0सं0 91/2022 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1. उप-निरीक्षक रमेश चन्द्र द्विवेदी थाना बांसडीह रोड, जनपद बलिया
2. हे0का0 विनोद यादव थाना बासंडीह रोड जनपद बलिया
3. का0 आशीष पाण्डेय थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया

सोशल मीडिया सेल
बलिया पुलिस