आजमगढ़ : लम्बित मामलों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन 26 सितम्बर को

प्रेस नोट
आजमगढ़ 01 सितम्बर– प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आजमगढ़ श्री अशोक कुमार सिंह ने बताया है कि उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं श्री जितेन्द्र कुमार सिंह मा0 जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार दिनांक 26 सितम्बर 2022, 27 सितम्बर 2022, 28 सितम्बर 2022 एवं 29 सितम्बर 2022 को एनआई एक्ट की धारा-138 के अन्तर्गत लम्बित मामलों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन दीवानी न्यायालय, आजमगढ़ में किया जायेगा।
प्रभारी सचिव ने बताया कि आगामी आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत में विशेष रूप से एनआई एक्ट की धारा-138 के अन्तर्गत लम्बित मामलों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत में आपसी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित हो सकने वाले वादों का निस्तारण किया जायेगा। वादकारी अपने वादों से सम्बन्धित न्यायालय में सम्पर्क कर अपने वादों को विशेष लोक अदालत हेतु सन्दर्भित कराकर लोक अदालत का लाभ उठा सकते हैं। वादकारियों को इस सम्बन्ध में जागरूक किया जा रहा है कि एनआई एक्ट की धारा-138 से संबंधित विशेष लोक अदालत का लाभ प्राप्त कर उक्त मुकदमों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर करायें।

—-जि0सू0का0 आजमगढ़-01-09-2021—–