आजमगढ़ः सुबह घर से निकले युवक की सड़क किनारे मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

निजामाबाद/आजमगढ़। निज़ामाबाद थाना के फरिहा चौकी अंतर्गत मुहम्मदपुर रोड पर संदिग्ध परिस्थिति मे 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, रानी की सराय थाना क्षेत्र के दिलौरी गांव का रहने वाला स्मृत तिवारी पुत्र विनायक उम्र करीब 24 वर्ष रविवार की सुबह करीब 8.00 बजे फरिहा किसी आवश्यक कार्य से आये हुए थे। मुहम्मदपुर रोड के किनारे दोपहर करीब 1.00 बजे संदिग्ध परिस्थिति मे मृत अवस्था मे मिले।
अगल-बगल के लोगो ने इसकी सूचना फरिहा पुलिस चौकी पर दिया। चौकी इंचार्ज फरिहा नवल किशोर सिंह अपने टीम के मौके पर पहुंचकर मृत की शिनाख्त कर घर के लोगो को सूचना दिया। मौके पर प्रभारी निरीक्षक निजामाबाद दिनेश कुमार यादव ने पहुंचकर जांच पड़ताल करके शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।