बलिया : थाना रसड़ा पुलिस ने विभिन्न धाराओं में संलिप्त एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

प्रेस नोट थाना रसड़ा जनपद बलिया
दिनांक 10.09.2022

थाना रसड़ा जनपद बलिया पुलिस द्वारा धारा 353/332/323/504/506/147 भादवि0 से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार ।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया श्री राज करन नय्यर महोदय के आदेश के अनुपालन मे अपराध नियत्रंण व संदिग्ध व वांछित अपराधियो के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी व श्रीमान क्षेत्राधिकारी रसड़ा श्री एस. एन. वैस के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रसड़ा श्री सुभाष चन्द यादव के नेतृत्व में थाना रसड़ा पुलिस टीम के उ.नि.औरंगजेब खाँ मय फोर्स के मु0अ0सं0 337/2022 धारा 353/332/323/504/506/147 भादवि0 से सम्बन्धित वाँछित अभियुक्तगण की तलाश मे क्षेत्र में मौजूद थे कि मुखबिर खास ने बताया कि मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित *अभियुक्त धर्मेन्द्र यादव पुत्र छोटेलाल यादव कोटवारी मोड़ पर कही जाने के फिराक में है यदि जल्दी किया जाये तो पकड़ा जा सकता है। इस सूचना पर थाना रसड़ा पुलिस टीम द्वारा कोटवारी मोंड़ के पास से अभियुक्त धर्मेन्द्र यादव पुत्र स्व0 छोटेलाल दव निवासी भेलाई थाना रसड़ा जनपद बलिया समय करीब 11.50 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया। जिसे बाद उचित कार्यवाही मा0 न्यायालय रवाना किया गया ।

अभियुक्त का नाम पता-
1. धर्मेन्द्र यादव पुत्र स्व0 छोटेलाल दव निवासी भेलाई थाना रसड़ा जनपद बलिया व उम्र 30 वर्ष
गिरफ्तारी का स्थान/ दिनांक /समय-
1. कोटवारी मोड़ के पास दिनांक 10.09.2022 समय 11.50 बजे थाना रसड़ा जनपद बलिया
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. उ.नि. औरंगजेब खाँ थाना रसड़ा जनपद बलिया
2. हे.का. बृजेश यादव थाना रसड़ा जनपद बलिया ।

सोशल मीडिया सेल
बलिया पुलिस