नेपाल में  हुई सड़क दुर्घटना, 16 की मौत और 24 घायल

 

 

डेस्क: नेपाल के बारा जिले में सड़क हादसे में 16 लोगों के मारे जाने की खबर है, वहीं 24 अन्य लोग घायल हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक बारा जिले के मधेश प्रांत में ये सड़क हादसा हुआ है। घायलों का नजदीकी अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

हालांकि पुलिस अभी हादसे के शिकार लोगों की पहचान की कोशिशों में जुटी है। जो 24 लोग घायल हुए हैं उनका इलाज जारी है। बस चितवन के नारायणगढ़ से बारा के पथलैया की ओर जा रही थी। ईस्ट वेस्ट हाईवे पर ये हादसे का शिकार हो गई।

इससे पहले सोमवार को ही नेपाल में एक बस दुर्घटना का शिकार हुई थी, जिसमें कम से कम यात्रियों की जान चली गई थी, वहीं 36 अन्य घायल हुए थे। ये घटना इस्ट-वेस्ट हाईवे पर हेटौडा सब-मेट्रोपॉलिटन सिटी-15 में हुई थी।

SLOT GACOR
Paito SDY Lotto
data HK
Slot