उ0प्र0 वालीबाल एसोसिएशन के समन्वय से प्रदेशीय जूनियर बालक वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 15 से 18 अक्टूबर,
आजमगढ़ 07 अक्टूबर– क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी श्री एके पाण्डेय ने बताया है कि खेल निदेशालय उ0प्र0 लखनऊ के तत्वाधान में उ0प्र0 वालीबाल एसोसिएशन के समन्वय से प्रदेशीय जूनियर बालक वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 15 से 18 अक्टूबर, 2022 तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय, अयोध्या एवं प्रदेशीय जूनियर बालिका वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 17 से 20 अक्टूबर, 2022 तक जिला खेल कार्यालय, उरई ‘‘जालौंन‘‘ में किया जायेगा।
उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु जूनियर बालक/बालिका हेतु आजमगढ़ मण्डल की टीम का जनपदीय चयन/ट्रायल्स दिनांक 12 अक्टूबर, 2022 को एवं मण्डलीय चयन/ट्रायल्स दिनांक 13 अक्टूबर, 2022 को सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम, आजमगढ में प्रातः 10ः00 बजे से किया जायेगा। उक्त चयन/ट्रायल्स में प्रतिभाग करने वाले जूनियर वालीबाल खिलाड़ियों की जन्मतिथि 01 जनवरी 2004 या इसके पश्चात् का होना चाहिए। आयु के सम्बन्ध में विद्यालय/संस्था के प्रधानाचार्य द्वारा प्राप्त जन्मतिथि प्रमाण-पत्र एवं आधार कार्ड प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। जिले के इच्छुक वालीबाल बालक/बालिका वर्ग के खिलाड़ी इस चयन/ट्रायल में भाग ले सकते हैं। विस्तृत जानकारी हेतु किसी भी कार्यालय दिवस में क्षेत्रीय खेल कार्यालय आजमगढ़ में सम्पर्क स्थापित कर सकते हैं।
—-जि0सू0का0 आजमगढ़-07-10-2021—–