प्रेस नोट
आजमगढ़ 14 अक्टूबर– माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं मा0 उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार तथा माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आजमगढ़ के दिशा-निर्देश पर जनपद न्यायालय, आजमगढ़ तथा समस्त तहसील मुख्यालयों पर दिनांक 12 नवम्बर 2022 दिन शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मोटर दुर्घटना से सम्बन्धित बाद, दीवानी वाद, वैवाहिक वाद, आपराधिक समनीय वाद, एन0आई0 एक्ट, विद्युत अधिनियम, बैंक के ऋण सम्बन्धी वाद, राजस्व वाद, चकबन्दी वाद तथा वे समस्त वाद जो सुलह समझौता के तहत निस्तारित किये जा सकते हैं, को जरिये सुलह समझौता निस्तारित कराया जायेगा।
राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 12 नवम्बर 2022 व दिनांक 09 नवम्बर 2022 से 11 नवम्बर 2022 को Petty Offences (लघु वाद) विशेष लोक अदालत को सफल बनाने के लिए न्यायिक नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत श्री ओम प्रकाश वर्मा-प्प्प्, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अध्यक्षता व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आजमगढ़ देवेन्द्र प्रताप सिंह की उपस्थिति में दिनांक 13 अक्टूबर 2022 को समस्त न्यायिक मजिस्ट्रेट जनपद आजमगढ़ के साथ न्यायिक नोडल अधिकारी के विश्राम कक्ष में बैठक का आयोजन किया गया। नोडल अधिकारी ने बताया कि सभी न्यायिक मजिस्ट्रेट आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत व Petty Offences (लघु वाद) में सुलह-समझौते के आधार पर अधिक से अधिक वादों को चिन्हित कर उनका तमीला कराने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित करें, जिससे कि दिनांक 12 नवम्बर, 2022 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत व दिनांक 09 नवम्बर 2022 से 11 नवम्बर 2022 को Petty Offences (लघु वाद) विशेष लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण हो सके।
बैठक में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री यशवंत कुमार सरोज, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट सं0 10 सुश्री अनीता, न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट सं0-14 सुश्री अंकिता सिंह, न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट सं0-24 श्री विपुल कुमार यादव, न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट सं0-20 श्री दिलीप कुमार साहनी, न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट सं0-26 श्री एकलव्य सरोज, सिविल जज एफ.टी.सी. (महिला) श्री अंकित सिंहा, सिविल जज जू0डि0 एफ.टी.सी. श्री शिव शक्ति हर्ष वर्धन तथा विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री रामतिर्थ यादव उपस्थित रहे।
——-जि0सू0का0 आजमगढ़-14.10.2022——–