आजमगढ़ : महिला के गले से चेन स्नेचिंग करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, सोने की चेन व चाकू बरामद

थाना देवगाँव

महिला के गले से चेन स्नेचिंग करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, सोने की चेन व चाकू बरामद

1. पूर्व की घटना/इतिहास का विवरण- दिनांक 12.11.2022 को आवेदिका जब सुबह खेत से वापस आ रही थी । रास्ते मे विपक्षी आकाश यादव पुत्र राजदेव यादव निवासी मरहती थाना देवगाव जनपद आजमगढ़  द्वारा आवेदिका का चैन खींचकर चुरा लेना जब आवेदिका द्वारा पूछा गया तो आवेदिका को चाकू दिखाकर धक्का मार देना जिससे आवेदिका गिर गयी व चोटे आने के सम्बन्ध मे दाखिल किया । दाखिला तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 443/2022 धारा 382 भादवि पंजीकृत किया गया ।

2. गिरफ्तारी का विवरण- दिनाँक 13.11.2022 को व0उ0नि0 रत्नेश कुमार दुबे अपने हमराही द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त आकाश यादव पुत्र राजदेव यादव निवासी ग्राम मरहती थाना देवगाव जनपद आजमगढ को नाउपुर मोड के पास से समय करीब 12.30 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद चैन पीली धातु, 01 अदद चाकू बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।

पंजीकृत अभियोग का विवरण- मु0अ0स0 444/2022 धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम थाना देवगांव आजमगढ़ ।

बरामदगी का विवरण- 01 अदद चैन पीली धातु, 01 अदद चाकू

आपराधिक इतिहास-

अभियुक्त- आकाश यादव पुत्र राजदेव यादव निवासी ग्राम मरहती थाना देवगाव जनपद आजमगढ

क्र.सं. मु0अ0सं0 धारा थाना जिला

01 443/2022 382/411 भादवि देवगाँव आजमगढ़

02 444/2022 4/25 आर्म्स  एक्ट देवगाँव आजमगढ़

गिरफ्तार अभियुक्तः-

1. आकाश यादव पुत्र राजदेव यादव निवासी ग्राम मरहती थाना देवगाव जनपद आजमगढ

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम-

1.व0उ0नि0 रत्नेश कुमार दूबे मय हमराह थाना देवगाँव आजमगढ़

2. उ0नि0 देवेन्द्रनाथ दुबे चौकी प्रभारी लालगंज  मय हमराह थाना देवगाँव आजमगढ़