आजमगढ़ : सचिव की अध्यक्षता में ’पोषण पाठशाला’ का आयोजन दिनांक 25 नवम्बर 2022 को -जिला कार्यक्रम अधिकारी

प्रेस नोट

आजमगढ़ 23 नवम्बर– जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री मनोज कुमार मौर्य ने बताया है कि बाल विकास विभाग द्वारा जन-मानस एवं लाभार्थियों को विभाग की सेवाओं, पोषण प्रबन्धन, कुपोषण से बचाव के उपाय, पोषण शिक्षा आदि के सम्बन्ध में ’पोषण पाठशाला’ का आयोजन किया गया है। उन्होने बताया कि सचिव महोदया की अध्यक्षता में ’पोषण पाठशाला’ का आयोजन दिनांक 25 नवम्बर 2022 को अपरान्ह 12 बजे से 02 बजे के मध्य एन0आई0सी0 के माध्यम से वीडियो कान्फ्रेंसिंग द्वारा किया जायेंगा। इस कार्यक्रम की मुख्य थीम “सही समय पर ऊपरी आहार की शुरूआत” पार्ट-2 है।

इस कार्यक्रम का लाइव वेब कास्ट भी किया जायेगा, जिसका वेब लिंक http://webcast.gov.in/up/icds है। इस लिंक के माध्यम से कोई भी लाभार्थी आम जनमानस इस कार्यक्रम से सीधे जुड़ सकता है।

 

——-जि0सू0का0 आजमगढ़-23.11.2022——–