आजमगढ़ : थाना सिधारी, द्वारा जमीन बैनामा के नाम पर आपस मे साजिश करके 78 लाख रूपये धोखाधड़ी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
थाना सिधारी,आजमगढ़ द्वारा जमीन बैनामा के नाम पर आपस मे साजिश करके 78 लाख रूपये धोखाधड़ी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना ..वादी मुकदमा श्री मु0अतहर पुत्र सलाहुद्दीन सा0 गौरडीहखालसा थाना सिधारी आजमगढ़ द्वारा दिनांक- 9.9.2022 को विपक्षी 1.ईश्वरचन्द पुत्र शिवप्रसाद 2.शिवप्रसाद पुत्र रामकुसुन निवासी गण ममरखापुर थाना सिधारी आजगमढ़ 3.अरुणा पत्नी ऋषिकेश 4.अमित 5.सुमित पुत्रगण ऋषिकेश पता अज्ञात 6.विजयलक्ष्मी पत्नि ईश्वरचन्द सा0 ममरखापुर थाना सिधारी आजमगढ़ 7.माधुरी पत्नी संतोष 8.संतोष पुत्र लालबिहारी निवासीगण बभनौली थाना तरवाँ आजमगढ़ के द्वारा जमीन बैनामा के नाम पर आपस मे साजिश करके प्रार्थी को क्षति पहुँचाने के नियत से प्रार्थी को धोखा देकर 78 लाख रुपये ले लिया गया तथा वादी मुकदमा के भाई अशरफ द्वारा बैनामे करने हेतु कहने पर जबरदस्ती गाड़ी मे बैठाकर अपहरण किया गया, के सम्बन्ध मे प्राप्त प्रा0पत्र के आधार थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 334/22 धारा 419/420/406/504/506/364 भादवि के पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना व0उ0नि0 संजय कुमार सिंह द्वारा किया जा रहा है ।
गिरफ्तारी का विवरण- आज दिनांक 26.11.2022 को व0उ0नि0 संजय कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त के वांछित अभियुक्त ईश्वरचन्द पुत्र शिवप्रसाद निवासी ममरखापुर थाना सिधारी आजगमढ़ उम्र करीब 34 वर्ष को उसके घर ग्राम ममरखापुर से समय 10.05 बजे गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ का विवरण- गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि मै और अतहर काफी अच्छे दोस्त है तथा अतहर मुझपर काफी विश्वास करते है । मैने उन्हे ग्राम छतवारा में अमित श्रीवास्तव के पट्टिदारो का खेत खरिदवाया था तथा उनके बगल में अमित श्रीवास्तव आदि की करीब 39 विस्वा जमीन है जिसे अतहर खरीदना चाहते थे जिसके लिये मैने करीब 2 वर्ष पूर्व नैनी प्रयागराज में रह रहे अमित श्रीवास्तव के घर जाकर बेचने हेतु बातचीत किया परन्तु अमित व उसकी मां श्रीमति अरुणा श्रीवास्तव द्वारा बेचने से मना कर दिया । तब मैने फायदा उठाने के लिये अतहर को बताया कि वो लोग 2 लाख रुपया विस्वा की दर से जमीन बेचने को तैयार है तथा फोन पर मैने दूसरे व्यक्ति को अमित बनाकर बात कराया तथा विश्वास हो जाने पर सौदे के हिसाब से अतहर ने 8 चेक अमित , सुमित व श्रीमती अरुणा श्रीवास्तव के नाम से 39 लाख रुपये का दे दिया जो उनके HDFC बैंक के खाते का था । मेरा बन्धन बैंक आजमगढ़ में खाता है तथा वहां पर काम करने वाले कर्मचारी कृष्णा वर्मा पुत्र कन्हैया वर्मा निवासी तरवां थाना तरवां जनपद आजमगढ़ से मेरा अच्छा परिचय था जिससे बात करके मैने अमित श्रीवास्तव , सुमित श्रीवास्तव व अरुणा श्रीवास्तव का खाता दूसरे की फोटो फार्म पर लगाकर तथा कृष्णा वर्मा से वेरिफाई कराकर व उनके कुटरचित आधार कार्ड लगाकर खुलवा दिया । अमित के खाते का नम्बर 50200029105939 अरुणा श्रीवास्तव का नम्बर 50200027525572 तथा सुमित कुमार का खाता न. 50200025707175 है जिसमें मैने अतहर से प्राप्त सारे चेक जमा करके कृष्णा वर्मा की सहायता से निकाल लिया तथा यह पैसा हमने अपने खाता संख्या 50459538794 तथा पिताजी के खाता 20251736895 में ड्रा किया है तथा बाकी पैसा मैने अपने दोस्तो व परिचितो के खाते में ट्रान्सपर कर लिया । इसके बाद मैने बैनामा कराने के नाम पर अपने घर पर अतहर से 39 लाख रुपये कैश भी लिया । अतहर के साथ नन्दलालयादव भी आया था एक दिन घर पर अतहर का भाई अशरफ भी बैनामा का तगादा करने आये थे तो मेरी बहन माधुरी बहनोई संतोष तथा पत्नी विजय लक्ष्मी उर्फ रोली तिवारी से बाद बिवाद व गाली गलौज हुआ था हम लोग उन्हे जबरदस्ती गाड़ी मै बैठाकर कहीं नही ले गये थे यह आरोप झूठा है धोखा देकर लिये गये 78 लाख रुपयो के सम्बन्ध में पूछने पर वह कुछ नही बता रहा है ।
पंजीकृत अभियोग –
1- मु0अ0सं0 334/22 धारा 419/420/406/504/506/364 भादवि थाना सिधारी आजमगढ़
आपराधिक इतिहास- मुकदमा उपरोक्त ।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. ईश्वरचन्द पुत्र शिवप्रसाद निवासी ममरखापुर थाना सिधारी आजगमढ़ उम्र करीब 34 वर्ष
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण
1.व0उ0नि0 संजय कुमार सिंह मय हमराह थाना सिधारी आजमगढ़






