आजमगढ़ : जो अन्न ऊपजाएगा, वहीं कानून बनाएगा जैसे आदि नारों के साथ उत्तर प्रदेश किसान सभा ने सौंपा ज्ञापन
आजमगढ़। जो अन्न ऊपजाएगा, वहीं कानून बनाएगा जैसे आदि नारों के साथ उत्तर प्रदेश किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष इम्तेयाज बेग के नेतृत्व में संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले शनिवार को राष्ट्रपति को संबोधित नौ सूत्री ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया।
उप्र किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष इम्तेयाज बेग ने कहाकि हम किसान हितों को लेकर संघर्षरत है लेकिन सरकार द्वारा हमारी मांगों पर कोई भी कार्यवाही नहीं की जा रही है। किसानों के विकास और उनकी समस्याओं पर सरकार को बड़ा दिल दिखाने की आवश्यकता है जिस तरह वर्तमान केंद्र सरकार अपने व्यापारिक मित्रों को दिल खोलकर खजाना लुटा रही है अगर उसका एक प्रतिशत भी किसानों को लाभांवित कर देती को देश के किसानों की समस्याओं का पलभर में निदान हो जाता है। समय रहते किसानों की समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो देश में अनाज की संकट उत्पन्न हो जाएगा। किसानों व आमजन के हितों को लेकर सरकार अब तक नाकाम रही है अगर किसानों के समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया तो देशवासियों को बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी।
जिलाध्यक्ष कमला राय ने बताया कि हमारी नौ सूत्री मांगों में सभी कृषि उत्पादों, की सी2प्लस 50 प्रतिशत पर उत्पादों की खरीद सुनिश्चित कराने की गारंटी देने वाला कानून देश में लागू हो, 10 हजार रूपया प्रति माह किसानों, मजदूरों, ग्रामीणों दस्तकारों को वृद्धा पेंशन दी जाए, किसान आंदोलन में शहीद हुए किसान परिवारों को समुचित मुआवजा दिया जाए और अन्य परिवारों को सम्मानित किया जाए, 2022 की बिजली बिल वापस लिया जाए, किसानों की जमीन किसी शर्त पर बिना किसानों की सहमति से न ली जाए।
वही भाकपा महामंत्री खरपत्तू राजभर ने बताया कि हमारी मांगों में बाढ़ व सूखा से बर्बाद फसल को 15 हजार रूपए प्रति एकड मुआवजा दी जाए, किसानों के पिछले गन्ने का बकाया मूल्य मयब्याज के तत्काल भुगतान किया जाए व गन्ने मूल्य 450 रूपए प्रति कुंतल निर्धारित किया जाए, छुट्टा तथा जंगली पशुओं से कृषि को बचाया जाए, किसानों के खाद-बीज को सस्ते दर पर तत्काल दिया जाए व धान का खरीद मूल्य सुनिश्चित किया जाए।
इस मौके पर त्रिलोकी नाथ, जीयालाला, रामचन्दर, सुरेन्द्र यादव, रविन्द्र, मंगलदेव, जानकीनाथ आदि मौजूद रहे।






