सोनभद्रक्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस व पीएसी बल द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत की गयी सघन कांबिंग तथा इसी प्रकार थाना मांची पुलिस द्वारा अपने क्षेत्र में मय पीएसी की गयी सघन काम्बिंग –
जनपद में नक्सली संचरण पर प्रभावी रोकथाम रखने, दूरस्थ व पहाड़ी क्षेत्रों के निवासियों से समन्वय स्थापित रखने व जनता में सुरक्षा की भावना बनाये रखने एवं अभिसूचना संकलन के उद्देश्य से आज दिनांक-10.01.2023 को क्षेत्राधिकारी सदर डॉ0 चारु दिवेद्धी के नेतृत्व में थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस व पीएसी बल द्वारा थाना क्षेत्र में सघन काम्बिंग की गयी । इसके अतिरिक्त थाना मांची पुलिस द्वारा अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत में मय पीएसी सघन काम्बिंग की गयी । काम्बिंग के दौरान स्थानीय लोगों से वार्ता कर उन्हें मुख्य धारा में रहकर पुलिस का सहयोग करने व किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखने या नक्सली संचरण के विषय मे जानकारी होने पर तत्काल पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन को अवगत कराने हेतु प्रेरित किया गया ।





