आजमगढ़ : थाना- मेंहनगर मारपीट कर गम्भीर रुप से घायल करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

प्रेस-विज्ञप्ति
थाना- मेंहनगर
मारपीट कर गम्भीर रुप से घायल करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
1. पूर्व की घटना/इतिहास का विवरण (संक्षेप में)- वादिनी फूलमती W/O कपिलदेव निवासी ग्राम रामपुर सिंहपुर थाना मेंहनगर आजमगढ़ के तहरीरी सूचना कि दि0 17-3-23 को समय करीब 12 बजे दिन में जमीन के विवाद को लेकर विपक्षी उपेश राम S/O प्रहलाद ,गोलू S/O प्रहलाद, राजकुमार S/O नान्हू, सुजीत S/O नान्हू , नान्हू S/O अज्ञात ने एक राय होकर माँ बहन की गाली देते हुऐ लाठी डन्डा व लोहे की राड से मुझे व प्रभुराम S/O बुलाकी, दिनेश S/O प्रभुराम, घुरहु S/O बुलाकी , सीमा W/O संजय, राजमति W/O विनोद को मारने पीटने लगे जिससे दिनेश, प्रभुराम उपरोक्त को गम्भीर चोट लगने से मौके पर बेहोश गये विपक्षी गण बुरी तरह से मार पीट कर घायल कर दिये शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये, दिनेश व प्रभुराम सदर अस्पताल में भर्ती है। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 106/23 धारा 34/323/504/506/308 भादवि पंजीकृत होकर विवेचना प्रचलित है।
2. गिरफ्तारी की विवरण – दिनांक-19.03.2023 को उ0नि0 अश्वनी कुमार मिश्र मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त उपेश कुमार पुत्र प्रह्लाद निवासी रामपुर सिंहपुर थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़ को कस्बा सिंहपुर से समय करीब 11.00 बजे गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त के निशा देही पर घटना में प्रयुक्त 05 अदद लाठी बास की बरामद की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
3. पंजीकृत अभियोग- मु.अ.सं. 106/23 धारा 34/323/504/506/308 भादवि थाना मेंहनगर, जनपद आजमगढ़
4. आपराधिक इतिहास-मुकदमा उपरोक्त
5. गिरफ्तार अभियुक्त – 1 उपेश कुमार पुत्र प्रह्लाद निवासी रामपुर सिंहपुर थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़
6. बरामदगी – घटना में प्रयुक्त 05 अदद लाठी बरामद।
7. गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- उ0नि0 अश्वनी कुमार मिश्र मय हमराह का0 जितेन्द्र सिंह, का0 अनुप कुमार