आजमगढ़ : कोतवाली पुलिस ने किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को किया गिरफ्तार

थाना कोतवाली पुलिस ने किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
पूर्व की घटना—
वादिनी थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा थाने पर आकर लिखित तहरीर दिया गया कि अभियुक्त विपुल द्वारा शादी का झांसा देकर वादिनी के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाया गया, गर्भवती होने पर अभियुक्त द्वारा आविदेका के मर्जी के खिलाफ झूठ बोलकर दवा खिलाकर गर्भपात कराया गया व अभियुक्त विपुल व प्रफुल द्वारा गाली गुप्ता व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुये वादिनी को मारा पीटा गया व जान से मारने की धमकी भी दी जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 170/2023 धारा 376/313/323/504/506 भादवि व ¾ पाक्सो एक्ट व 3(1)द, 3(1)ध व 3(2)V एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण –
आज दिनांक 20.04.2023 को उ0नि0 चन्द्रभान यादव मय हमरा द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त विपुल पुत्र संतोष श्रीवास्तव निवासी मदारपुर समस्तपुर छावनी थाना घोसी जनपद मऊ उम्र 22 वर्ष को बस स्टैण्ड से समय 11.50 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया।
पंजीकृत अभियोग का विवरण –
01. मु0अ0सं0 170/2023 धारा 376/313/323/504/506 भादवि व ¾ पाक्सो एक्ट व 3(1)द, 3(1)ध व 3(2)V एससी/एसटी एक्ट
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
1.विपुल पुत्र संतोष श्रीवास्तव निवासी मदारपुर समस्तपुर छावनी थाना घोसी जनपद मऊ उम्र 22 वर्ष
गिरफ्तारी करने वाले टीम का विवरण –
उ0नि0 चन्द्रभान यादव मय हमराह थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़