आजमगढ़ : चोरी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, चोरी गये सामान के साथ 02 गिरफ्तार

थाना- बरदह
चोरी की घटना का सफल अनावरण; चोरी गये सामान के साथ 02 गिरफ्तार; अवैध तमंचा व कारतूस भी बरामद।
पूर्व की घटना/इतिहास–
दिनांक 16.10.23 को वादी शैलेश कुमार यादव पुत्र राजेश यादव सा0 दुबरा, थाना बरदह , जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर सूचना दिया गया कि दिनांक 12/10/2023 की रात में अज्ञात चोरो द्वारा कोचिंग सेन्टर का शटर तोड़कर आफिस की अलमारी में रखे हुए कुछ पैसे तथा कुछ जरुरी कागजात एवं कम्प्युटर आदि उठा ले गए और तोड़ फोड कर दिए कि उक्त सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 422/23 धारा 457/380/427 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तारी का विवरण/घटना का अनावरण–
आज दिनांक 19/10/23 को उ0नि0 महेन्द्र प्रताप सिंह मय हमराह मुकदमा उपरोक्त में विवेचना से प्रकाश में आये अभियुक्त 1.कमलेश बिन्द S/0 लल्लन बिन्द ग्रा0 कमालपुर थाना बरदह जनपद आजमगढ़ 2. विक्रम पुत्र बंशराज ग्राम कमालपुर थाना बरदह आजमगढ़को बर्रा तिराहे से समय करीब 11.05 बजे चोरी गये सामान 01 कम्प्युटर मानीटर ZEBI0N व 03 हजार रूपये के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त कमलेश के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतुस जेब से 315 बोर बरामद किया गया। दौरान विवेचना उपलब्ध साक्ष्यो के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 427 भादवि का लोप किया गया तथा चोरी के माल बरामद होने पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 भादवि की बढोत्तरी की गयी । बरामद तमन्चे के आधार पर मु0अ0सं0 427/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम कमलेश बिन्द S/O लल्लन बिन्द ग्रा0 कमालपुर थाना बरदह जनपद आजमगढ़ पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 427/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बरदह, आजमगढ़
आपराधिक इतिहास- 1. कमलेश बिन्द S/0 लल्लन बिन्द ग्रा0 कमालपुर थाना बरदह जनपद आजमगढ़
1. मु0अ0सं0 427/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बरदह, आजमगढ़
2. 422/23 धारा 457/380/411 भादवि थाना बरदह, आजमगढ़
2. विक्रम पुत्र बंशराज ग्राम कमालपुर थाना बरदह आजमगढ़
1. 1. 422/23 धारा 457/380/411 भादवि थाना बरदह, आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
1. कमलेश बिन्द S/O लल्लन बिन्द ग्रा0 कमालपुर थाना बरदह जनपद आजमगढ़
2. विक्रम पुत्र बंशराज ग्राम कमालपुर थाना बरदह, आजमगढ़
बरामदगी का विवरणः-
1.अभियुक्त कमलेश बिन्द के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतुस जेब से 315 बोर व 1600 रुपया बरामद
2. विक्रम के कब्जे से 01 कम्प्युटर मानीटर ZEBI0N व 1400/- रुपया बरामद हुआ ।
गिरफ्तारी करने वाली टीम – 1. उ0नि0 महेन्द्र प्रताप सिंह मय हमराह थाना बरदह, आजमगढ़