थाना कन्धरापुर
हत्या के प्रयास में वांछित 02 अभियुक्त गिरफ्तार; घटना में प्रयुक्त हंसिया बरामद
पूर्व की घटना का विवरण- आज दिनांक 23.10.2023 समय 10.30 को वादी मुकदमा अश्वनी कुमार यादव पुत्र जितेन्द्र यादव सा0 खोजापुर माधोपट्टी थाना कंधरापुर जनपद आजमगढ़ द्वारा लिखित सूचना दिया गया कि अभियुक्तगण द्वारा जमीनी विवाद को लेकर एक राय होकर हंसिया से आवेदक पर जान से मारने की नियत से प्रहार किया था । अभियुक्तों को आज गिरफ्तार किया गया है ।
आज दिनांक 23.10.2023 को उ0नि0 शंकर कुमार यादव मय हमराह द्वारा मु0अ0स0 299/2023 धारा 307/323/506 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त 1.बुनेला यादव पुत्र रंगू निवासी ग्राम माधोपुर थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ 2. उत्कर्ष उर्फ माकू पुत्र बुनेला निवासी माधोपुर थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़ को उसके घर से समय 14.20 बजे हिरासत में लिया गया ।
पूछताछ अभियुक्त का विवरणः- जुर्म से इनकार करते हुए अपनी सफाई जरिए अधिवक्ता माननीय न्यायालय मे देना बता रहा है
गिरफ्तार अभियुक्त-
1..बुनेला यादव पुत्र रंगू निवासी ग्राम माधोपुर थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ ,उम्र करीब 48 वर्ष
2. उत्कर्ष उर्फ माकू पुत्र बुनेला निवासी माधोपुर थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 19 वर्ष
पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 299/2023 धारा 307/323/506 भादवि थाना कंधरापुर आजमगढ़ ।
आपराधिक इतिहास- मु0अ0सं0 299/2023 धारा 307/323/506 भादवि थाना कंधरापुर आजमगढ़ ।
बरामदगी- घटना मे प्रयुक्त आला जुर्म ( हंसिया )
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-1. उ0नि0 शंकर कुमार यादव मय हमराह थाना कंधरापुर आजमगढ़ ।






