भदोही : पुरुष व महिला पुलिसकर्मी प्रतिभागियों द्वारा “मैराथन दौड़” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

प्रेस नोट
जनपद भदोही
🇮🇳 पुलिस स्मृति दिवस-2023🇮🇳
पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर (दिनांक-21.10.2023 से दिनांक-31.10.2023 तक) प्रतिदिन आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के क्रम में आज दिनांक-27.10.2023 को पुरुष व महिला पुलिसकर्मी प्रतिभागियों द्वारा “मैराथन दौड़” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डॉ0 मीनाक्षी कात्यायन, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक, भदोही व अन्य अधि0/कर्मचारीगण की उपस्थिति में हास्टल चौराहा भदोही रोड से प्रतियोगिता का शुभारम्भ हरी झंडी दिखाकर किया गया तथा प्रतियोगिता का समापन पुलिस लाईन ज्ञानपुर में किया गया। मैराथन दौड़ में लगभग 100 (महिला व पुरुष पुलिसकर्मी) प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। मैराथन दौड़ में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली तीन महिला व तीन पुरुष पुलिसकर्मी प्रतिभागियों को निर्णायक टीम द्वारा पुरस्कृत किया गया एवं शेष अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया गया।

सर्वश्रेष्ठ महिला पुलिस प्रतिभागियों का विवरण-
1.म0कां0 प्रियंका-प्रथम
2.म0कां0 आसमा शुक्ला- द्वितीय
3.म0कां0 उपासना- तृतीय
सर्वश्रेष्ठ पुरुष पुलिस प्रतिभागियों का विवरण-
1.कां0 अवदेश-प्रथम
2.कां0 विनय कुमार- द्वितीय
3.कां0 अमन उपाध्याय- तृतीय