आजमगढ़ : शादी का झासा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

थाना पवई
शादी का झासा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना- दिनांक 23.10.23 को वादी मुकदमा थाना पवई जनपद आजमगढ़ ने थाना स्थानीय पर शिकायत किया कि दिनांक 18.10.23 को विपक्षी अंकेश पुत्र रामऔतार निवासी ग्राम मोहम्मदपुर पुरवा मेदनीपुर थाना पवई, आजमगढ़ द्वारा वादी की पुत्री को शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाने तथा शादी के लिये कहने पर जान से मारने की धमकी दी गयी, के सम्बन्ध में सम्बन्ध में दाखिल किया । दाखिला प्रा0पत्र के आधार पर थाना स्थानीय में मु0अ0सं0 314/23 धारा 376/506 भादवि बनाम अंकेश पुत्र रामअवतार निवासी ग्राम मोहम्मदपुर पुरवा मेदनीपुर थाना पवई जनपद आजमगढ़ के पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तारी का विवरण- दिनांक 28.10.2023 को प्र0नि0 राजेश कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्त अंकेश पुत्र रामऔतार निवासी ग्राम मोहम्मदपुर पुरवा मेदनीपुर थाना पवई जनपद आजमगढ़ को मुखबीर खास की सूचना पर मिल्कीपुर बाजार के पास से समय करीब 07.55 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया । अभियुक्त उपरोक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 314/23 धारा 376/506 भादवि थाना पवई जनपद आजमगढ ।
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 314/23 धारा 376/506 भादवि थाना पवई जनपद आजमगढ ।
2. मु0अ0सं0 295/23 धारा 366 भादवि थाना पवई जनपद आजमगढ़ (अन्तिम रिपोर्ट प्रेषित है ) ।
गिरफ्तार अभियुक्त— अंकेश पुत्र रामऔतार निवासी ग्राम मोहम्मदपुर पुरवा मेदनीपुर थाना पवई, आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण- प्र0नि0 राजेश कुमार सिंह मय हमराह थाना पवई, आजमगढ़