प्रकाशन एवं प्रसारण
आज दिनांक 25/ 12/ 2023 को समाजवादी पार्टी आजमगढ़ का एक प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष हवलदार यादव की अध्यक्षता में दीदारगंज थाना के अंतर्गत सुरहन गांव में गया।जहां 2 दिन पूर्व एक राजभर समाज की बेटी की निर्मम हत्या कर दी गई थी।
मृतक के परिजनों से मिलने एवं संपूर्ण वस्तु–स्तिथि समझने के पश्चात समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के मुख्यमंत्री योगी जी के स्वजातिय लोग उन्मुक्त होकर के अपराध कर रहे हैं, और उन्हें सत्ता का संरक्षण प्राप्त है।
आज पूरे प्रदेश में गरीबों पिछड़ों और की बहन बेटियों की अस्मिता इज्जत खतरे में है। उन्होंने कहा कि मृतक के माता-पिता दोनों ही विकलांग हैं और उनके 6 बेटियां हैं। जिनमें मृतक सबसे बड़ी बेटी थी, वही मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करती थी। उनके घर भी नहीं है, और ना ही जमीन है।
ऐसे में समाजवादी पार्टी मांग करती है कि मृतक परिवार के भरण पोषण के लिए सरकार मृतक के परिजनों को 1 करोड रुपए का मुआवजा प्रदान करें तथा उनके मकान के लिए जमीन का आवासीय पट्टा भी करें एवं दोषियों को जल्द से जल्द कठोरतम कार्रवाई करें।
उन्होंने कहा कि यह भी अब देखना है कि बाबा का बुलडोजर अपने स्वजातियों के यहां उनके घरों पर कब चलता है। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, विधायक बेचई सरोज, विधायक कमलाकांत राजभर, पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव, पूर्व सांसद दरोगा प्रसाद सरोज, पूर्व मंत्री रामदुलार राजभर, राजेश यादव, प्रमोद राजभर, महेंद्र यादव, आदि लोग थे






