आजमगढ़ : बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी की बैठक लोकसभा- सदर चुनाव को लेकर संगठन की समीक्षा बैठक की गई। संतोष कुमार गौतम की अध्यक्षता में की गई
समाजवादी पार्टी कार्यालय, जनपद-आजमगढ़ पर बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी की बैठक लोकसभा- सदर चुनाव को लेकर संगठन की समीक्षा बैठक की गई। संतोष कुमार गौतम की अध्यक्षता में की गई।
समाजवादी पार्टी के नि.जिला अध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों,छात्रों, नौजवानों, किसानों, मजदूरों, बुनकरों, व्यापारियों, किसनों की घोर विरोधी है। भाजपा सरकार में बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है यह रुकने का नाम नहीं ले रहा है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार संविधान और लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है इसलिए ऐसी जन विरोधी सरकार को उखाड़ कर फेंकने की जरूरत है जिससे जनता को सामाजिक न्याय मिल सके।
संतोष कुमार गौतम ने कहा कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए समाजवादी पार्टी के चुनाव निशान साइकिल पर वोट देकर के भारी से भारी मतों से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव जी को विजई बनाएं जिससे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी की जमानत जप्त हो जाए।
इस अवसर पर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव-दुर्ग विजय राम, डॉ अजय, नर्सिंग भारती, पिंटू चौधरी, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव- अजीत कुमार राव,श्री प्रकाश निगम,जिला महासचिव- रवींद्र कुमार एडवोकेट,जिला उपाध्यक्ष- अनिल कुमार भारती, धर्मेंद्र पासवान, अमरजीत सरोज, समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष विवेक सिंह, अरविंद कुमार, प्रदीप कुमार, सियाराम कनौजिया आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे और नवनियुक्त पदाधिकारी का भी स्वागत किया गया।कार्यक्रम का संचालन वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव-रामजीत यादव एडवोकेट ने किया।






