प्रेस नोट जनपद बलिया
दिनांक-06.04.2024
पुलिस अधीक्षक बलिया श्री देव रंजन वर्मा के निर्देशन मे थाना साइबर बलिया द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही से 135539.85/-(एक लाख पैतीस हजार पाँच सौ उन्तालिस रूपये मात्र) फ्रॉड/ धोखाधड़ी की गई धनराशि मिलने पर पीड़ित के चेहरे पर लौटी मुस्कान, पीड़ित ने बलिया पुलिस को सहृदय से दिया धन्यवाद ।
संक्षिप्त विवरण-
दिनाँक-28.03.2024 को शिकायतकर्ता सुनील कुमार श्रीवास्तव पुत्र स्व0 अवध बिहारी लाल निवासी ग्राम घुरहू नारायन का छपरा थाना कोतवाली जनपद बलिया द्वारा पुलिस कार्यालय मे एक शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया गया कि शिकायतकर्ता के पंजाब नशलन बैंक के क्रेडिट कार्ड व खाते से दिनाँक-28.03.2024 को कुल-166671.85/- रूपये (शब्दो में- एक लाख छाछठ हजार छः सौ एकहत्तर रूपये पचासी पैसे मात्र) फर्जी तरीके से धोखा देकर स्थानान्तरण किया गया है ।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक व नोडल साइबर सेल बलिया के निर्देशन मे साइबर सेल द्वारा तत्काल शिकायत को संज्ञान मे लेते हुए त्वरित विधिक कार्यवाही की गयी, जिसके फलस्वरूप दिनाँक-06.04.2024 को शिकायतकर्ता श्री सुनील कुमार श्रीवास्तव के खाते में धोखाधड़ी की धनराशि कुल-135539.85/- रूपये को वापस कराया गया तथा शेष धनराशि को भी वापस कराने का निरन्तर प्रयास जारी है । शिकायतकर्ता श्री सुनील कुमार श्रीवास्तव द्वारा बलिया पुलिस तथा साइबर सेल टीम की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया ।
बलिया पुलिस द्वारा लोगो को जागरूक किया जाता है कि साइबर ठगों से सावधान रहने की जरुरत है । किसी भी अनजान फोन कॉल पर अपनी बैंक डिटेल, ओ0टी0पी0, बायोमैट्रिक डेटा, पैन कार्ड व आधार कार्ड की डिटेल किसी के साथ साझा न करें। फ्रॉड ट्रांजेक्शन होने पर तत्काल अपने बैंक एवं पुलिस को सूचना दें एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 या डायल-112 पर भी शिकायत दर्ज कराएँ ।
बरामदगी कराने वाली पुलिस टीम-
1- निरीक्षक श्री नदीम अहमद फरीदी (प्रभारी थाना साइबर क्राइम बलिया)
2- उप निरीक्षक श्री प्रमोद सिंह (थाना साइबर क्राइम बलिया)
3- मु0आ0 मो0 जफर (थाना साइबर क्राइम बलिया)
4- आरक्षी अमरनाथ मिश्र (थाना साइबर क्राइम बलिया)
5- आरक्षी अमर बहादुर यादव (थाना साइबर क्राइम बलिया)
6- म0 आरक्षी काजल शुक्ला (थाना साइबर क्राइम बलिया)
सोशल मीडिया सेल
बलिया पुलिस






