आजमगढ़: किशोरी के साथ छेड़खानी करने के 02 अभियुक्त गिरफ्तार व 01 बाल अपचारी हिरासत पुलिस में

प्रेस नोट
थान सरायमीर
किशोरी के साथ छेड़खानी करने के 02 अभियुक्त गिरफ्तार व 01 बाल अपचारी हिरासत पुलिस में
पूर्व की घटना-
वादिनी मुकदमा ने थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी कि मेरी लड़की उम्र करीब 15 वर्ष व लड़की 17 वर्ष गंगादीन बालिका इण्टर कालेज संजरपुर में पढ़ती है, दिनांक 03.04.2024 को लड़कियां स्कूल पढ़ने गयी थी वापस आते समय करीब 12 बजे दिन में संजरपुर पेट्रोल पम्प के पास विपक्षी मुकेश विश्वकर्मा पुत्र पल्टू विश्वकर्मा, शिवम् विश्वकर्मा पुत्र जितेन्द्र विश्वकर्मा निवासी राजापुर सिकरौर मिले । जिन्होने लड़कियो को सरायमीर बाजार घुमाने के बहाने शिवम् विश्वकर्मा ने अपनी अपाची मो0सा0 नं0 यू0पी0 62 बी0ए0 0911 पर बैठाकर पूनापोखर लेकर आया। मुकेश विश्वकर्मा मेरी लड़कियो का साइकिल लेकर आया और यहां पर पुनापोखर में इनका दोस्त 01 बाल अपचारी थाना सरायमीर आजमगढ़ मिला। जिसके साथ मिलकर तीनो लड़के हम लोगो की लड़कियों के साथ छेड़खानी व जबरजस्ती करने लगे। लड़कियों ने बचाव करने के लिए जोर-जोर से चिल्लाना करना शुरू किया तब उक्त तीनो लड़के ने लड़कियों को गाली गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये। प्रा0पत्र के आधार पर मु0अ0स0 162/2024 धारा 354क/504/506 भादवि व 7/8 पास्को एक्ट थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़ पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी ।
गिरफ्तारी का विवरण –
दिनांक 07.04.24 को उ0नि0 अभिषेक सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त शिवम, मुकेश व बाल अपचारी उपरोक्त (पुलिस अभिरक्षा में) को पुनापोखर जलकल कार्यालय के पास समय करीब 14.45 बजे पुलिस हिरासत पुलिस में लिया गया । गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।
पंजीकृत अभियोग-
1-मु0अ0सं0 162/2024 धारा 354क/504/506 भादवि व 7/8 पास्को एक्ट थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त –
1. शिवम विश्वकर्मा पुत्र जितेन्द्र विश्वकर्मा सा0 राजापुर सिकरौर थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़
2. मुकेश विश्वकर्मा पुत्र पल्टू विश्वकर्मा निवासी अगसड़ा मुस्ताफाबाद थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़
3. बाल अपचारी
गिरफ्तार करने वाले टीम-
1- उ0नि0 अभिषेक सिंह थाना सरायमीर आजमगढ़
2- का0 सागर सिंह थाना सरायमीर आजमगढ़
3- का0 रविन्द्र कुमार यादव थाना सरायमीर आजमगढ़