आजमगढ़ :लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में योजित अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा चिकित्सकीय आधार पर निर्वाचन ड्यूटी से अवमुक्त किये जाने हेतु प्रस्तुत चिकित्सा रिपोर्ट के परीक्षण हेतु मेडिकल बोर्ड का गठन कर दिया गया है,
आजमगढ़ 27 अप्रैल– जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विशाल भारद्वाज ने सूचित किया है कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में योजित अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा चिकित्सकीय आधार पर निर्वाचन ड्यूटी से अवमुक्त किये जाने हेतु प्रस्तुत चिकित्सा रिपोर्ट के परीक्षण हेतु मेडिकल बोर्ड का गठन कर दिया गया है, जो दिनांक 29 अप्रैल 2024, 30 अप्रैल 2024 एवं 01 मई 2024 को पूर्वाह्न 10ः00 बजे से अपराह्न 02ः00 बजे तक विकास भवन आजमगढ़ के सभागार में उपस्थित रहेगी।
उक्त दिवसों में अपने समस्त मेडिकल रिपोर्ट के साथ परीक्षण हेतु मेडिकल टीम के समक्ष उपस्थित होना सुनिश्चित करें।






