बलिया :थाना- पकड़ी पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए दिनांक 30.01.2024 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 27/2024 धारा 363, 366, 376(2)N भादवि व 5L/6 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अपहृता की सकुशल बरामदगी करते हुए व 01 नफर वाँछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया ।
प्रेस नोट थाना- पकड़ी, जनपद- बलिया
दिनांक- 29.04.2024
थाना- पकड़ी पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए दिनांक 30.01.2024 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 27/2024 धारा 363, 366, 376(2)N भादवि व 5L/6 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अपहृता की सकुशल बरामदगी करते हुए व 01 नफर वाँछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया ।
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक श्री देव रंजन वर्मा महोदय जनपद बलिया द्वारा अपराध एवं अपराधियों / वांछित / फरार अभियुक्तों / वारण्टी अभियुक्तों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान में श्रीमान क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर जनपद बलिया के निकट पर्यवेक्षण में थाना पकड़ी पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता ।
आज दिनांक 29.04.2024 को प्रभारी निरीक्षक श्री राजेन्द्र प्रसाद सिंह थाना पकड़ी, बलिया के कुशल मार्गदर्शन में उ0नि0 श्री रमेश चन्द्र यादव मय हमराह के देखभाल क्षेत्र, तलाश वांछित अभियुक्त, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति हेतु क्षेत्र में मामूर थे कि मुखबिर खास के सूचना के क्रम में थाना पकड़ी जनपद बलिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0-27/2024 धारा 363 भादवि0 परिवर्तित धारा 363, 366, 376(2)N भादवि व 5L/6 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अपहृता की सुशल बरामदगी करते हुए व अभियुक्त प्रीतम यादव पुत्र जग्गू राउत निवासी ग्राम व पोस्ट बीरगंज वार्ड नं0 24 थाना वार्ड प्रहरी कार्यालय श्रीपुर जनपद पर्सा, स्टेट प्रदेश नं0- 2 नेपाल उम्र करीब 26 वर्ष को समय 09.20 बजे नियमानुसार हिरासत पुलिस में लेकर विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए चालान माननीय न्यायालय किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
1. प्रीतम यादव पुत्र जग्गू राउत निवासी ग्राम व पोस्ट बीरगंज वार्ड नं0 24 थाना वार्ड प्रहरी कार्यालय श्रीपुर जनपद पर्सा, स्टेट प्रदेश नं0- 2 नेपाल उम्र करीब 26 वर्ष
सम्बन्धित अभियोग-
1. मु0अ0सं0 27/2024 धारा 363 भादवि0 परिवर्तित धारा 363, 366, 376(2)N भादवि व 5L/6 पाक्सो एक्ट थाना पकड़ी, बलिया ।
गिरफ्तारी का स्थान व समय-
1. रतसर चट्टी/बाजार, थाना गड़वार जनपद बलिया से दिनांक 29.04.2024 को समय करीब 09.20 बजे
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –
1. उ0नि0 रमेश चन्द्र यादव
2. मुख्य आरक्षी रामप्रकाश यादव
3. महिला आरक्षी पूजा शर्मा






