थाना बिलरियागंज
अपहरण के अभियोग में एक अभियुक्त गिरफ्तार
घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 01.07.2024 को थाना बिलरियागंज अन्तर्गत गाँव की एक महिला ने थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी कि विपक्षी दीपक यादव पुत्र श्री केदार यादव निवासी बुदैठा थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ द्वारा वादिनी की पुत्री को बहला फूसला कर भगा ले गया तथा दिनांक 18.06.24 को रात्रि मे शराब पीकर उसकी पुत्री को मारना पीटना तथा जान से मारने की धमकी दी गयी, के सम्बन्ध मे थाना बिलरियागंज पर मु0अ0सं0 242/2024 115(2)/131/87/318(4) भारतीय न्याय संहिता व 3(1)(द)/3(1)(ध)/3(2)(v) Sc/St एक्ट बनाम दीपक यादव पुत्र श्री केदार यादव निवासी बुदैठा थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ पंजीकृत किया गया । जिसमे नामित अभियुक्त दीपक यादव उपरोक्त को आज दिनांक 03.08.2024 को गिरफ्तार किया गया है ।
गिरफ्तारी का विवरणः-
दिनांक 03.08.2024 को उ0नि0 योगेन्द्र प्रसाद मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त दीपक उपरोक्त को जायका महफिल ढाबा के आगे बाईपास तिराहे से समय 11.40 बजे नियमानुसार हिरासत पुलिस लिया गया अन्य वैधानिक कार्यवाही अमल मे लायी जा रही है ।
अभियुक्त का नाम व पता
1. दीपक यादव पुत्र केदार यादव निवासी बुदैठा थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ ।
पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0सं0 242/2024 115(2)/131/87/318(4) भारतीय न्याय संहिता व 3(1)(द)/3(1)(ध)/3(2)(v) Sc/St एक्ट थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-
1. उ0नि0 श्री योगेन्द्र प्रसाद बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
2. हे0का0 दीपक कुमार,का0 सन्तोष कुमार यादव थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।






