आजमगढ़ : तीस लाख रुपये की ठगी करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

थाना गम्भीरपुर
तीस लाख रुपये की ठगी करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना का विवरण-
दिनाकं 02.08.2024 को आवेदक प्रेम प्रकाश यादव (एडवोकट हाईकोर्ट इलाहाबाद ) सा.सिंघड़ा थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दिया गया कि विनोद विष्ट पुत्र भागे सिंह विष्ट B-10,JN1/58 नक्षत्र सोसाईटी,सेक्टर-09 वाशी नवी मुम्बई महाराष्ट्र से मेरी जान पहचान पहले से है विनोद विष्ट जो फिल्म बनाने का काम करते हैं उक्त फिल्म निर्माण में मुझसे निवेश करने के लिए बात चीत किये थे । बात चीत के क्रम में विभिन्न तिथियों में रु0 30,00,000/- विभिन्न खातों के माध्यम से मुझसे प्राप्त किया गया तथा इसी दौरान आरोपी विनोद विष्ट वउसके दो साथी अविनाश गोला फ्लैट सं. बी 104 जयसिंहपुर बृन्दावन मथुरा,विरेन्द्र सिंह एंव जगमोहन सिंह मकान सं.218 गली सं.05 गोरा नगर थाना बृन्दावन मथुरा एक आर्टिकल किमती धातु बताकरमेरे फार्म हाउस सिंघड़ा आकर बताये कि उक्त किमती धातु के बदले रु0 50,00,000/- दे दिये जाते हैं तो पैसे के एवज में इसे आपके पास गिरवी रख देगें । उक्त सामान के बदले तथा फिल्मों में निवेश के नाम पर अभियुक्तगण द्वारा मुझसे कुल रु0 30,00,000/-प्राप्त किया गया है । जब सामान को खोलकर देखा गया तो रुई में लिपटा हुआ एक तांबे का लोटा निकला । इस प्रकार आरोपीगण उपरोक्त द्वारा छल कपट से धन हड़पने के उदेश्य से मेरे साथ धोखा किया गया है, के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु.अ.स. 301/2024 धारा 316(2),318(4) बीएनएस 2023 बनाम 1.विनोद विष्ट पुत्र भागे सिंह विष्ट B 10,JN 1/58 नक्षत्र सोसाइटी सेक्टर 09 वासी नवी मुंबई 2.अविनाश गोला फ्लैट सं.बी 104,जयसिंह पूरा वृन्दावन मथुरा 3.वीरेंदर सिंह पुत्र मनमोहन सिंह मकान सं.228 गली नं.5 गोरा नगर थाना वृन्दावन मथुरा के पंजीकृत होकर विवेचना उ.नि.अनुपम जायसवाल चौकी प्रभारी गम्भीरपुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा सम्पादित का जा रही है ।
गिरफ्तारी का विवरण-
आज दिनाकं 03.08.2024 को उ0नि0 अनुपम जायसवाल मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त विनोद विष्ट पुत्र भागे सिंह विष्ट B 10,JN 1/58 नक्षत्र सोसाइटी सेक्टर 09 वासी नवी मुंबई उम्र 35 वर्ष को दयालपुर मोड़ से 12.05 बजे गिरफ्तार कर लिया गया । शेष दो आरोपियों की तलाश जारी गिरफ्तारी की सूचना अभियुक्त के परिजन को उचित माध्यम दिया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान मा0 न्यायालय किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1.विनोद विष्ट पुत्र भागे सिंह विष्ट B 10,JN 1/58 नक्षत्र सोसाइटी सेक्टर 09 वासी नवी मुंबई उम्र 35 वर्ष
पंजीकृत अभियोग/आपराधिक इतिहासः—
3.मु.अ.स. 301/2024 धारा 316(2),318(4) बीएनएस 2023 थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़
गिरफ्तारी करने वाली टीम
1.उ0नि0 श्री अनुपम जायसवाल चौकी प्रभारी थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़।
2.का0धीरज सिंह थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़।