आजमगढ़ : आम आदमी पार्टी के प्रादेशिक सदस्यता अभियान का उद्घाटन आम आदमी पार्टी पूर्वांचल प्रांत के अध्यक्ष श्री राजेश यादव जी द्वारा किया गया

आज दिनांक 04/ 1124 दिन सोमवार स्थान कलेक्ट चौराहे पर आम आदमी पार्टी के प्रादेशिक सदस्यता अभियान का उद्घाटन आम आदमी पार्टी पूर्वांचल प्रांत के अध्यक्ष श्री राजेश यादव जी द्वारा किया गया इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पूरे दिन कलेक्ट्रेट चौराहे पर सदस्यता अभियान चलाया जिसमें सैकड़ों लोगों ने आम आदमीं पार्टी की सदस्यता ली प्रेस को संबोधित करते हुये प्रान्त अध्यक्ष ने कहा कि सदस्यता निःशुल्क है और प्रदेश के प्रत्येक जिले में पार्टी के दस सदस्यों द्वारा यह कार्यक्रम लगातार चलाया जायेगा व महीने में एक सेवा का कार्यक्रम व विभिन्न मुद्दों पर एक आंदोलन का कार्यक्रम भी होगा,प्रदेश सरकार द्वारा दलितो पिछड़ों महिलाओं छात्रों नौजवानों बेरोज़गारों का लगातार शोषण की घटनाओं में इज़ाफ़ा होता जा रहा लोगों को न्याय नहीं मिल अपराध चरम सीमा पर है इन सभी मुद्दों पर आम आदमीं पार्टी संघर्ष तेज करने के लिये संगठन गाँव स्तर पर मज़बूत करने के लिये बृहद कार्य योजना बनाकर काम शुरु कर दी है
आज के प्रदेश व्यापी सदस्यता कार्यक्रम के उद्घाटन के अवसर मर ज़िलाध्यक्ष रविन्द्र यादव ,राजन सिंह,कृपाशंकर पाठक,रमेश मौर्य,राजेश सिंह,उमेश यादव,रूपेश विश्वकर्मा,पीयूष यादव,रामरूप यादव, शरद चंद राघव, एम पी यादव,बाबूराम यादव,संतोष सिंह,सतीश यादव,अनिल यादव,संजय यादव आदि साथी उपस्थित रहे।