*TV 20 NEWS || MAHARAJGANJ: अनशन पर बैठे तहसील के बरामदे में गुजारी रात विडियो वायरल*

Location – Maharajganj

अनशन पर बैठे तहसील के बरामदे में गुजारी रात विडियो वायरल

महराजगंज नौतनवा तहसील के अधिकारियों पर फर्जी वरासत करने का आरोप लगा आमरण अनशन पर ठंड के मौसम में गुरुवार की पूरी रात तहसील के बरामदे में ही बैठकर गुजारी
न्याय की आस में शुक्रवार को तीसरे दिन भी अनशन जारी रहा। नौतनवां तहसील क्षेत्र के मर्जादपुर निवासी सलाहुद्दीन का कहना है कि क्षेत्र के ग्राम सभा झिंगटी व मर्जादपुर में मौजूद उनकी पैतृक भूमि का फर्जी वरासत होने के मामले में अधिकारियों द्वारा उन्हें न्याय नहीं दिलाया जा रहा है। पीड़ित का कहना है कि वह पीछे हटने वाले नहीं हैं। जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती सपरिवार आमरण अनशन पर बैठे रहेंगे।