*TV20 NEWS || AZAMGARH : आजमगढ़: दुष्कर्म मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार, अहरौला पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार*

प्रेस-विज्ञप्ति, दिनांक- 18.01.2025, जनपद आजमगढ़

हेमराज मीना, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु अभियान के क्रम में आज दिनांक- 18.01.2025 को आजमगढ़ पुलिस द्वारा निम्नवत कार्यवाहियां की गयी है-
01.थाना – अहरौला: दुष्कर्म करने के वांछित 02 अभियुक्त गिरफ्तार ।
घटना का पूर्व का विवरण-
दिनाँक- 16.03.2024 को वादिनी मुकदमा थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ ने थाना अहरौला पर लिखित तहरीर दी कि विपक्षी 1. श्याम बहादुर पुत्र जगदम्बा सिंह नि0 समदी थाना अहरौला जनपद आजमगढ़, 2.आकाश तिवारी पुत्र शिवशंकर तिवारी नि0 तिवारीपुरा (समदी) थाना अहरौला जनपद आजमगढ वादिनी मुकदमा के घर में घुसकर दुष्कर्म किया गया तथा वीडियो बनाते हुए धमकी दी गयी, के सम्बन्ध में थाना अहरौला पर मु0अ0सं0 23/2025 धारा 70(1)/351(2) बीएनएस बनाम 1. श्याम बहादुर पुत्र जगदम्बा सिंह नि0 समदी थाना अहरौला जनपद आजमगढ़, 2.आकाश तिवारी पुत्र शिवशंकर तिवारी नि0 तिवारीपुरा (समदी) थाना अहरौला जनपद आजमगढ के पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना धर्मेन्द्र शर्मा थाना अहरौला आजमगढ़ द्वारा सम्पादित किया जा रहा है।
गिरफ्तारी का विवरण-
दिनांक 18.01.2025 को थाना प्रभारी धर्मेन्द्र शर्मा मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त 1.श्याम बहादुर सिंह पुत्र जगदम्बा सिंह निवासी समदी बैसंग का पुरा थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 30 वर्ष 2.आकाश तिवारी पुत्र श्रीराम तिवारी निवासी तिवारीपुरा (समदी) थाना अहरौला जनपद आजमगढ उम्र करीब 26 वर्ष को ग्राम मडना पुलिया से थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 23/2025 धारा 70(1)/351(2) बीएनएस थाना अहरौला जनपद आजमगढ में कारण गिरफ्तारी बताकर समय करीब 08.50 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया तथा गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान मा0 न्यायालय किया गया।