*TV20 NEWS || AZAMGHARH : आजमगढ़ में ईट भट्ठा व्यापारियों की बैठक, राजस्व संग्रह बढ़ाने पर चर्चा*

प्रेस नोट
आजमगढ़ 25 मार्च– विभिन्न टेªड में विगत वर्ष की तुलना में राजस्व संग्रह प्राप्ति की समीक्षा करने पर कुछ टेªड में उच्च स्तर पर की गई समीक्षा में विगत वर्ष की तुलना में राजस्व वृ़िद्ध में स्पष्ट रुप से कमी परिलक्षित हुई जिसमें ईट भट्ठा का भी टेªड प्रकाश में आया। जी0एस0टी0 लागू होने से पूर्व ईट भट्ठा के टेªड समाधान/गैर समाधान के रुप में जो राजस्व संग्रह वित्तीय वर्ष 2016-17 तक प्राप्त होता था, जी0एस0टी0 पीरियड में उत्तरोत्तर कम होना परिलक्षित हुआ है। इस दृष्टि से शासन/मुख्यालय द्वारा अन्य टेªड में विगत वर्ष की तुलना में संग्रह प्राप्ति की समीक्षा करते हुए संग्रह बढ़ाये जाने हेतु व्यापारियों को प्रेरित/संज्ञानित करने के लिए भट्ठा एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक किये जाने हेतु प्राप्त निर्देश के अनुपालन में एमनेस्टी स्कीम का लाभ बताने, कम कर आने/जमा होने के कारण जानने, सभी रिटर्न समय से फाइल करने, वैट पीरियड व जी0एस0टी0 पीरियड में सृजित एवं परिपक्व मॉग को जमा करने, भट्ठा चल रहे होने के बावजूद अपनी लायबिलिटीज को डिस्चार्ज नहीं करने, रायल्टी पर टैक्स, आई0टी0सी0, कोयले की अपवंचित खरीद,पूरा निर्माण एवं बिक्री नहीं दिखाने आदि के बिन्दु पर आज दिनांक-25.03.2025 को श्री श्रीराम सरोज, संयुक्त आयुक्त (कार्यपालक) राज्य कर, आजमगढ़ सम्भाग, आजमगढ़ की अध्यक्षता में जनपद आजमगढ़ के सभी अधिकारियों व सभी पदाधिकारियों के समक्ष बैठक की गयी। अधिकारियों की ओर से श्री जितेन्द्र कुमार सिंह, सहायक आयुक्त, राज्य कर, खण्ड-4, आजमगढ़ एवं श्री राजीव नयन तिवारी, सहायक आयुक्त, राज्य कर, खण्ड-5, आजमगढ़ द्वारा प्रतिभाग किया गया। टैक्स बार की ओर से श्री राजनरायण गुप्ता, श्री जय प्रकाश यादव श्री उमाशंकर यादव, श्री अशोक सिंह, श्री संतोष मिश्र एवं अन्य विद्वान अधिवक्तागण उपस्थित रहें । ईट भटठा एसोसिएशन की ओर से श्री रमाकांत सिंह, महासचिव, श्री संजय सिंह, इन्द्रमणि सिंह,श्री प्रभुनाथ सिंह, श्री समीर कुमार सिंह, श्री लक्ष्मीकान्त सिंह, श्री अबूसार अहमद, श्री मिथिलेश कुमार मौर्य व अन्य द्वारा अपने अन्य पदाधिकारी सदस्यों के साथ 125 से अधिक ईट भट्ठा मालिक बैठक में प्रतिभाग किये।
बैठक में मुख्य रुप से शासन/आयुक्त, राज्य कर, के इस सन्देश से अवगत कराया गया कि वैट पीरियड से जी0एस0टी0 पीरियड में अधिकांश ईट निर्माताओं द्वारा बहुत ही कम कर से सभी ईट निर्माता व्यापारियों को यह सन्देश दिया गया कि किसी भी ईट निर्माता द्वारा वित्तीय वर्ष 2015-16 या वर्ष 2016-17 से कम कर नहीं दिया जाये, अन्यथा जी0एस0टी0 अधिनियम की धारा-71 व धारा-67 के तहत अधिकारियों व वि0अनु0शा0 की टीम भेज कर जॉच कराई जायेगी। जिस व्यापारी द्वारा वर्ष 2016-17 से की तुलना में वित्तीय वर्ष 2024-25 में अत्यन्त कम कर दिया गया होगा,उसकी अवश्य जॉच कराई जायेगी। इसके साथ ही साथ यह भी आगाह किया गया कि जाने/अनजाने ऐसे ईट भट्ठा व्यापारी जिनके द्वारा 6 प्रतिशत की दर से कर दिया जा रहा हो, उनके द्वारा आई0टी0सी0 का लाभ नहीं लिया जाये और यदि इस प्रकार गलत आई0टी0सी0 ले ली गई हो, तो उसे तत्काल रिवर्स करके जमा कर दिया जाये। यह भी अनुरोध किया गया कि कोयला के आधार पर किसी प्रकार से करापवंचन किया जाना पाया जायेगा, तो ऐसे ईट भट्ठा व्यापारियों की जॉच कराकर कार्यवाही की जायेगी।
उपस्थित पदाधिकारियों से यह भी अनुरोध किया गया कि कोई अपंजीकृत द्वारा दूर-दराज ईट भट्ठा संचालित किया जा रहा हो, तो उसके सम्बन्ध में विभाग को अवगत कराया जाये। यह भी आगाह एवं अनुरोध किया गया कि रेट के आधार पर या लेखो के बाहर निर्माण-बिक्री करके बिक्री का टर्नओवर छिपाया नहीं जाये। कुछ ईट निर्माता जी0एस0टी0 में माइग्रेट कर जाने व आज विधिवत/जोरशोर से भट्ठा संचालित करने के बावजूद पुरानी/वैट बकाया जमा नहीं किया जा रहा है। ऐसे बकायेदार ईट भट्ठा मालिको के विरुद्ध प्राविधानुसार कार्यवाही कराये जाने और उनका नाम बस अड्डे व रेलवे स्टेशन पर शीघ्र डिस्प्ले करने/किये जाने के सम्बन्ध में अवगत कराया गया। कैन्सिल्ड ईट भट्ठों को तत्काल पंजीयन ले लेने, एमनेस्टी स्कीम का लाभ उठाने व करापवंचन में संलिप्त ईट भट्ठा मालिकों की गोपनीय सूचना दिये जाने की भी अपील की गई। कोयले की वजन में खरीद के सापेक्ष 18 टन में एक लाख ईट का उत्पादन दिखाये जाने हेतु सचेत रहने/ध्यान रखने के लिए आगाह किया गया ।रायल्टी पर टैक्स अरोपणीय होने के सम्बन्ध में विस्तार से समझाया गया। ईट भट्ठा व्यापारियों द्वारा पहले की तरह ईट भट्ठों के सम्बन्ध में समाधान योजना लाये जाने हेतु अपील की गई। ईट भट्ठा एसोसिएशन की ओर से समाधान योजना लाये जाने के सम्बन्ध में उच्च स्तर पर ही रहें/ किये जा रहे प्रयास से अवगत कराया गया।

——-जि0सू0का0 आजमगढ़-25.03.2025——–