TV20 NEWS || AZAMGHARH : प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर आजमगढ़ में आयोजित वृहद रोजगार मेला

आजमगढ़ 25 मार्च– प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन के आठ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज तीन दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेला का उद्घाटन मा० मंत्री श्रम एवं सेवायोजन श्री अनिल राजभर जी द्वारा किया गया।
रोजगार मेले में 32 निजी क्षेत्र की कम्पनियों ने प्रतिभाग किया गया, जिसमें 580 प्रतिभागियों के सापेक्ष 203 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
सहायक निदेशक (सेवायोजन) श्री राममूर्ति एवं प्रधानाचार्य राजकीय आई०टी०आई० श्री अरूण कुमार के कुशल निर्देशन में मेला का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेवायोजन, आई०टी०आई० एवं कौशल विकास मिशन के समस्त कर्मचारियों ने अपना योगदान दिया।