*TV20 NEWS || AZAMGHARH : आजमगढ़: डीजे पर गाना बजाने को लेकर आपस में भिड़े बाराती…मौके पर पहुंची पुलिस पर भी हमला, 12 गिरफ्तार!
आजमगढ़। तरवां थाना क्षेत्र के थाटा तरवां गांव से बेल्थरा बलिया गई बारात में बारातियों के दो पक्ष डीजे पर गाना बजाने को लेकर आपस में भिड़ गए। बारात के वापस आने पर गांव के लोगों ने रिश्तेदारों को रोक लिया और उनकी पिटाई शुरू कर दी। उनकी गाड़ियां तोड़ दी। सूचना पर पहुंची पुलिस की गाड़ी को भी लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसा, थाटा तरवां गांव निवासी हरेंद्र चौहान पुत्र रामायण चौहान की बारात शुक्रवार को बेल्थरा बलिया गई थी। बारात में गांव के साथ ही गाजीपुर जनपद के सादियाबाद से हरेंद्र चौहान के बहनोई और गांव के लोग गए थे। हरेंद्र अपने जीजा के यहां बचपन से ही रहता था इसलिए उसने गांव के लोगों को भी निमंत्रण दिया था। बारात में डीजे पर गाने बजाने को लेकर ठाटा तरवां और सादियाबाद के लोगों में मारपीट हो गई। सुबह बारात विदा होकर ठाटा तरवां गांव पहुंची। जब सादियाबाद के रिश्तेदार जाने लगे तो गांव के लोगों ने उन्हें रोक लिया और जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर पत्थरबाजी भी हुई। गांव के लोगों ने सादियाबाद से आए लोगों की बाइक और चार पहिया वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी होते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लोगों ने पुलिस को भी नहीं बख्शा और उसकी गाड़ी पर भी पथराव कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने मौके से 14 लोगों को हिरासत में लिया और थाने ले आई। इस संबंध में एसपी सिटी शैलेन्द्र लाल ने बताया कि नागेन्द्र चौहान पुत्र रामायन चौहान निवासी थाटा दोयम थाना तरवां की बारात 18 अप्रैल को बेल्थरा रोड जनपद बलिया गयी थी। बारात में डीजे अपने पसंद का गाना बजवाने को लेकर बाराती ही आपस में लड़ भिड़ गये जिसमें कुछ लोगों को चोट लगने व अस्पताल में भर्ती की सूचना लड़का पक्ष को प्राप्त हुई थी। मारपीट की घटना में दूल्हा के कुछ रिश्तेदार का भी सम्मिलित थे। वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए बिगुल चौहान पत्नी रमेश चौहान निवासी दानगंज थाना चोलापुर जनपद वाराणसी व कुछ अन्य महिला व बच्चे भी वर पक्ष के घर ग्राम थाटा दोयम आये हुए थे। दुल्हे पक्ष के व गांव के अन्य तमाम लोग यह आरोप लगाने लगे कि इन्ही महिलाओं को कहने पर बेल्थरा रोड बारात में मार पीट की घटना हुई है। मौके पर लोगो को काफी समझाया बुझाया गया किन्तु मौके पर उपस्थित महिला एवं पुरुष गाड़ी को घेर लिया था। इसी समय अचानक एक व्यक्ति द्वारा झूठी सूचना दिया गया कि घायल व्यक्ति में से एक मृत्यु हो गयी है, तभी उक्त भीड द्वारा पथराव व लाठी डण्डे से महिला एवं पुरुष गाड़ी पर तोड़-फोड कर दिये। पुलिस ने गाड़ी में फंसे लोगो को निकाल कर सुरक्षित सरकारी बोलोरो में बैठा कर ले जाया जा रहा था रास्ते में कुछ लोगो द्वारा बोलेरो में भी पत्थर मार दिये जिससे गाडी का आगे व पीछे शीशा टूट गया। इस संबंध मंे पुलिस ने 19 महिला व पुरुष व 50 से 60 महिला पुरुष अज्ञात के विरुद्ध पंजीकत किया गया। मौके से 12 लोगो की गिरफ्तारी किया गया घटनास्थल पर पुलिस बल मौजूद है वर्तमान समय में ला एड आर्डर की कोई समस्या नही है।