*TV20 NEWS || AZAMGHARH : थाना बिलरियागंजः घर से मोबाइल व जेवरात चोरी करने वाला एक बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में*

थाना बिलरियागंजः घर से मोबाइल व जेवरात चोरी करने वाला एक बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में ।
पूर्व की घटना-
दिनांक 29.05.25 को आवेदकगण हरिशचन्द प्रजापति पुत्र लग्गन प्रजापति व परमेश पुत्र सुरेश प्रजापति निवासीगण विलरियागंज देहात (हसनपुर की वाग) थाना विलरियागंज आजमगढ़ थाना पर उपस्थित होकर प्रा0पत्र दिये कि दिनांक 27.05.2025 को रात्रि मे परिवार के लोगो को सो जाने के बाद रात मे ही अज्ञात व्यक्ति द्वारा छत के रास्ते से हमारे घर के भीतर घूसकर आलमारी का ताला खोलकर उसमे रखा एक चैन, 3 अगूँठी, व 1 बाली, व 3 नाँक की किल व 1 लाकेट व 1 मो0 स्मार्ट फोन लावा जिसका न0 7068324497व 6000/ रु0 नकद रखा रुपया सामान सहित उठा ले गये । व पडोस मे हरिश्चन्द्र प्रजापति के घर से 1 मोबाईल VIVOकम्पनी तथा रखा पैसा 12000/ रूपया उठा ले गये । सुबह भोर मे जानकारी होने के बाद हम लोगो काफी खोजबीन किया पर पता नही चल सका के सम्बन्ध में थाना बिलरियागंज पर मु0अ0सं0 167/2025 धारा 305/331(4) बी.एन.एस. पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 मनीष विश्वकर्मा को सुपुर्द की गयी ।
पुलिस अभिरक्षा का विवरणः-
दिनांकृ- 23.07.2025 को उ0नि0 मनीष कुमार विश्वकर्मा मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त विवेचना से प्रकाश में आये एक बाल अपचारी को चोरी गये 01 मोबाइल व 2000 रूपयें नकद के साथ रामपुर नहर से बघैला ग्राउण्ड से समय करीब 12:15 बजे पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।
पंजीकृत अभियोग –
1-मु0अ0सं0 167/2025 धारा 305/331(4)/317(2) बीएनएस थाना बिलरियागंज आजमगढ़
बरामदगी —
1- एक अदद मोबाईल फोन लावा
2- नगद 2000/ रुपये