*TV20 NEWS || AZAMGHARH : .थाना – अहरौला: किशोरी को अगवाकर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*

हेमराज मीना, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने के क्रम में आज दिनांक- 23.07.2025 को आजमगढ़ पुलिस द्वारा निम्नवत कार्यवाहियां की गयी है-

01.थाना – अहरौला: किशोरी को अगवाकर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार ।
पूर्व की घटना का विवरण-
अवगत कराना है कि दिनांक 21.07.2025 को वादिनी मुकदमा थाना अहरौला जिला आजमगढ़ ने थाना अहरौला पर लिखित तहरीर दी कि दिनांक 20.07.2025 को समय करीब 11:00 बजे विपक्षी करिया निषाद पुत्र ठाकुरदीन व रिंकू पुत्र रामसनोर द्वारा नाबालिक पुत्री को बहला-फुसलाकर कही भगा ले गये है, के सम्बन्ध थाना अहरौला पर मु0अ0सं0 285/2025 धारा 64/137(2) बीएनएस व 4(2) पाक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना व0उ0नि0 कुलदीप सिंह द्वारा सम्पादित की जा रही है ।
गिरफ्तारी का विवरण-
दिनांक- 23.07.2025 को थाना प्रभारी कुलदीप सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वाछिंत अभियुक्त करिया निषाद पुत्र ठाकुरदीन निवासी ग्राम शम्भूपुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 22 वर्ष को सीरपट्टी पुलिया के पास से समय करीब 11.00 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1- करिया निषाद पुत्र ठाकुरदीन निवासी ग्राम शम्भूपुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 22 वर्ष ।
पंजीकृत अभियोग
1- मु0अ0सं0 285/2025 धारा 64/137(2) बीएनएस व 4(2) पाक्सो एक्ट थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1- थाना प्रभारी/व0उ0नि0 कुलदीप सिंह मय हमराह का0 उमेश कुमार गौड़ , का0 शशिभूषण व म0का0 अनामिका कुशवाहा थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ ।