*TV20 NEWS || AZAMGHARH : आजमगढ़ में 7 अगस्त को पोषण पाठशाला का आयोजन, स्टंटिंग की समझ और समाधान पर होगी चर्चा*
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, आजमगढ़।
——————————–
आजमगढ़ 05 अगस्त– जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री हेमन्त सिंह ने बताया है कि मा0 कैबिनेट मंत्री महोदया, महिला कल्याण एवं बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग तथा माननीय राज्य मंत्री महोदया, महिला कल्याण एवं बाल विकास पुष्टाहार की अध्यक्षता में पोषण पाठशाला का आयोजन दिनांक 07 अगस्त 2025 को पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 01.30 बजे के मध्य एन०आई०सी० के माध्यम से वीडियो कान्फ्रेंसिंग द्वारा किया जायेगा। इस कार्यक्रम का थीम स्टंटिंग की समझ और समाधान-जन्म के पहले 06 माह पर विशेष ध्यान है।
इस पाठशाला में विशेषज्ञों द्वारा कुपोषण के दीर्घकालिक प्रभाव, स्टंटिंग के कारण एवं समाधान, तथा 06 माह से छोटे बच्चों की देखभाल और पोषण विषय पर चर्चा की जायेगी। विशेष रूप से 06 माह 07 बार रणनीति (संभव अभियान की रणनीति) को साझा किया जायेगा, जो मॉ और शिशु की पहले 06 माह में पोषण आवश्यकताओं को लेकर एक व्यवहारिक मार्गदर्शन प्रदान करती है। इसके साथ ही सिजेरियन प्रसव के बाद स्तनपान कराने में आने वाले चुनौतियों और उनके संभावित समाधान पर भी विस्तार से चर्चा की जायेगी। कार्यक्रम में मा० मंत्री महोदया, महिला कल्याण एवं बाल विकास पुष्टाहार विभाग तथा विभाग की प्रमुख सचिव महोदया द्वारा भी प्रतिभागियों को संबोधित किया जायेगा। इस कार्यक्रम के लाइव वेबकास्ट का लिंक http://webcast.gov.in/up/icds है। इस लिंक के माध्यम से कोई भी लाभार्थी आम जनमानस इस कार्यक्रम से सीधे जुड़ सकता है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी ने अनुरोध किया है कि अपने स्तर से आशा एवं एएनएम को भी उपरोक्त लिंक से जुडने हेतु निर्देशित करें।
——-जि0सू0का0 आजमगढ़-05.08.2025——–






