हेमराज मीना, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु अभियान के क्रम में आज दिनांक- 08.08.2025 को आजमगढ़ पुलिस द्वारा निम्नवत कार्यावाहियां की गयी-
01.थाना–सरायमीरः साइबर फ्राड के 15,000 रूपये वापस कराया गया
पूर्व की घटनाः-
दिनांक 06.02.2025 को आवेदक मिथिलेश यादव पुत्र लालजीत यादव निवासी ग्राम मंजीरपट्टी थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ को सोशल मीडिया साइट फेसबुक मैसेंजर से घर के बगल के व्यक्ति की फोटों के माध्यम से चैट किया गया जिसमे विपक्षी द्वारा बताया गया कि वह सऊदी में फंसा हुआ हैं उसे 40,000 रूपये की जरूरत हैं । आवेदक द्वारा विपक्षी के बताये खाते में 40,000 रूपये ट्रांसफर कर दिये गये । आवेदक को फ्राड की जानकारी होने पर साइबर पोर्टल पर शिकायत सं0 231022xxxxxxx पंजीकृत करायी गयी । उक्त साइबर पोर्टल पर शिकायत से 15,000 रू0 HDFC बैंक व 25,000 रू0 अमेजन पे वैलेट कुल 40,000 रूपये होल्ड हो गये है ।
उक्त शिकायत पर विधिक कार्यवाही कराते हुये साईबर हेल्पडेस्क कम्प्यूटर आपरेटर सौरभ थाना सरायमीर आजमगढ़ द्वारा HDFC बैंक में होल्ड हुए 15,000 रूपये आवेदक के खाते में दिनांक 08.08.2025 को वापस करा दिया गया तथा शेष पैसों की रिकवरी प्रक्रिया प्रचलित हैं ।
पुलिस टीमः-
1. कम्प्यूटर ऑपरेटर सौरभ कुमार थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ ।





