*TV20 NEWS || AZAMGHARH :थाना- मेंहनगरः अपहरण के अभियोग में वांछित एक अभियुक्त गिरफ्तार*

हेमराज मीना, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु अभियान के क्रम में आज दिनांक- 16.09.2025 को आजमगढ़ पुलिस द्वारा निम्नवत कार्यवाहियां की गयी-
01.थाना- मेंहनगरः अपहरण के अभियोग में वांछित एक अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना/इतिहास का विवरण (संक्षेप में)-
                अवगत कराना है कि दिनांक- 14.09.25 को वादिनी मुकदमा थाना मेहनगर जनपद आजमगढ ने थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी कि दिनांक 12.9.25 को समय करीब 11 बजे दिन को विपक्षी चन्दन कुमार पुत्र धर्मेन्द्र राम ग्राम बासगांव थाना तरवा आजमगढ द्वारा वादिनी की पुत्री शादी का झासा दे कर बहला फुसला कर भगा ले गया, के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 435/25 धारा 137(2)/87 BNS पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित है ।
गिरफ्तारी का विवरण/घटना का अनावरण ….
  दिनांक 16.09.25 को  उ0नि0 रामगोपाल त्यागी मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त विद्यानन्द उर्फ चन्दन कुमार  S/O धर्मेन्द्र राम R/O बासगांव  थाना तरवा आजमगढ़ को अभियुक्त के घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
1-विद्यानन्द उर्फ चन्दन कुमार  S/O धर्मेन्द्र राम R/O बासगांव  थाना तरवा आजमगढ़
पंजीकृत अभियोग –
1-मु0अ0सं0 435/25 धारा 137(2)/87 BNS थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़
गिरफ्तारी करने वाली टीम –
1-उ0नि0 रामगोपाल त्यागी मय हमराह का0 रामबाबू , म0का0 दीक्षा मिश्रा थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़