*TV20 NEWS || AZAMGHARH : थाना-बिलरियागंज: युवती के साथ दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*

*थाना-बिलरियागंज*
*युवती के साथ दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*

*पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरणः-*
दिनांक 10.04.2025 को वादी द्वारा थाने पर आकर लिखित तहरीर दिया गया कि वादी की नाबालिग लड़की को एक व्यक्ति सूर्या उर्फ बादल पुत्र करन निवासी हिरनई गुल्लीगढ़ थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ द्वारा बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले जाया गया है। जिसकी काफी खोजबीन की गयी, लेकिन मिली नहीं। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 107/2025 धारा 137(2)/87/351(3)BNS बनाम अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत किया गया।

*गिरफ्तारी का विवरणः-*
आज दिनांक 19.09.2025 को उ0नि0 मनीष कुमार विश्वकर्मा मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त सूर्या उर्फ बादल पुत्र करन निवासी हिरनई गुल्लीगढ़ थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ उम्र 19 वर्ष को उसके घर से समय करीब 11.30 बजे हिरासत में लिया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*पंजीकृत अभियोगः-*
01. मु0अ0सं0 107/2025 धारा 137(2)/87/351(3)BNS थाना बिलरियागंज आजमगढ़
*आपराधिक इतिहासः-*
01. मु0अ0सं0 56/2025 धारा 137(2)/87/64 BNS व 3/4 पाक्सो एक्ट थाना रौनापार आजमगढ़
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-*
1. सूर्या उर्फ बादल पुत्र करन निवासी हिरनई गुल्लीगढ़ थाना रौनापार जनपद आजमगढ़
*गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-*
01. सुनील कुमार दुबे थानाध्यक्ष बिलरियागंज आजमगढ़
02. उ0नि0 मनीष कुमार विश्वकर्मा थाना बिलरियागंज आजमगढ़
03. हे0का0 दीपक कुमार थाना बिलरियागंज आजमगढ़
04. का0 दीपू कुमार शर्मा थाना बिलरियागंज आजमगढ़