TV 20 NEWS || AZAMGARH : .थाना – जीयनपुर: किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) महोदय एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल निर्देशन तथा थानाध्यक्ष जीयनपुर जितेन्द्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 पवन यादव मय हमराह टीम द्वारा कार्यवाही की गयी।
दिनांक 28.07.2025 को थाना जीयनपुर क्षेत्र से एक किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की घटना घटित हुई थी। इस सम्बन्ध में थाना जीयनपुर पर मु0अ0सं0 305/2025 धारा 137(2) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 पवन यादव द्वारा की जा रही थी।
गिरफ्तारी का विवरण –
दिनांक 24.10.2025 को मुखबिर खास की सूचना पर कार्यवाही करते हुए अभियुक्त कुशाग्र पाण्डेय उर्फ अर्पित पाण्डेय पुत्र कृपाशंकर पाण्डेय उर्फ टिन्कू पाण्डेय निवासी सिकन्दरपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 20 वर्ष को बनकट बाजार थाना मुबारकपुर से अपहृता के साथ समय 10.30 बजे बरामद किया गया।
➡️पीड़िता के बयान के आधार पर अभियोग में धारा 87/64 बीएनएस व 3/4 पॉक्सो अधिनियम की वृद्धि की गयी है। अभियुक्त को विधिक कार्यवाही हेतु न्यायालय प्रेषित किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त –
कुशाग्र पाण्डेय उर्फ अर्पित पाण्डेय पुत्र कृपाशंकर पाण्डेय उर्फ टिन्कू पाण्डेय, निवासी – सिकन्दरपुर, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र – लगभग 20 वर्ष
पंजीकृत अभियोग –
मु0अ0सं0 305/2025 धारा 137(2)/87/64 बीएनएस व 3/4 पॉक्सो अधिनियम, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –